टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

इन 10 क्रिकेटर्स की पत्नियां शादी से पहले करती थी यह काम

NULL

12:02 PM Jun 25, 2018 IST | Desk Team

NULL

भारत में लोंगो को एक दुसरे की जीवन शैली के बारे में जानने में बहुत मजा आता है। और अगर ऐसे में यदि वो व्यक्ति कोई फ़िल्मी सितारा है या खिलाड़ी या फिर किसी भी व्यवसाय से जुड़ा चर्चित व्यक्ति, तो उसके बारे में तो लोग सब कुछ जान लेना चाहते है, कि वो क्या खाता है, वो कौन से ब्रांड के कपड़े पहनता है, कौन सा मोबाईल उसे करता है। लोग उस सितारे के बारे में नही बल्कि उससे जुड़े हुए लोंगो की भी पूरी जानकारी इक्कट्ठा कर लेते हैं। ऐसे में आज हमारी टीम ने क्रिकेट खिलाड़ियों की पत्नियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई हैं, जो आप से साझा कर रहे है।

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने शादी से पहले होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था और कोलकाता के ताज बंगाल होटल में वो ट्रेनी के तौर पर काम कर रही थीं। बता दें कि धोनी और साक्षी ने 4 जुलाई 2010 को शादी की थी। दोनों की एक बेटी जीवा है।

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने दो शादियां की हैं। उन्होंने दूसरी शादी की है दीपिका पल्लीकल से। दीपिका स्क्वैश प्लेयर हैं। दोनों ने 18 अगस्त 2015 को शादी की थी। यह दीपिका की पहली लेकिन दिनेश की दूसरी शादी है।

हरभजन सिंह ने 29 अक्टूबर 2015 को गीता बसरा से शादी की थी। गीता बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साल 2006 में फिल्म ‘दिल दिया है’ से एंट्री की थी जिसमें वो इमरान हाश्मी के अपोजिट नजर आई थीं। हालांकि गीता बॉलीवुड में अपनी जगह नहीं बना पाईं।

स्टूअर्ट बिन्नी ने मयंती लैंगर से शादी की है। दोनों की शादी सितंबर 2012 में हुई थी। मयंती टीवी जर्नलिस्ट हैं। वो स्पोर्ट्स एंकर हैं।

हाल ही में इरफान पठान की पत्नी सफा बेग की तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल हुआ। बता दें कि इरफान की पत्नी सफा सऊदी अरब की मॉडल रह चुकी हैं। दोनों की शादी 4 फरवरी 2016 को हुई थी। पिछले साल दिसंबर में ही दोनों एक बच्चे के पेरेंट्स बने हैं।

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने साल 2015 में रितिका सजदेह से शादी की थी। दोनों एक दूसरे को शादी से लगभग 6 साल पहले से जानते थे। रितिका स्पोर्ट्स और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में मैनेजर रह चुकी हैं।

शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी से 30 अक्टूबर 2012 को शादी की थी। उनकी खूबसूरत पत्नी बॉक्सर रह चुकी हैं। बता दें कि यह आयशा की दूसरी जबकि शिखर की पहली शादी है।

युवराज सिंह ने 30 नवंबर 2016 को शादी की थी। उनकी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच से हुई है। हेजल सलमान खान और करीना कपूर के साथ फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में नजर आई थीं।

क्रिकेटर सुरेश रैना ने 3 अप्रैल 2015 को अपनी बचपन की दोस्त प्रियंका से शादी की थी। शादी से पहले प्रियंका नीदरलैंड्स के बैंक में आईटी प्रोफेशनल के तौर पर काम करती थीं। दोनों की एक बेटी ग्रेशिया है। क्रिकेटर सुरेश रैना ने 3 अप्रैल 2015 को अपनी बचपन की दोस्त प्रियंका से शादी की थी। शादी से पहले प्रियंका नीदरलैंड्स के बैंक में आईटी प्रोफेशनल के तौर पर काम करती थीं।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अंजलि से 24 मई 1995 को शादी की थी। प्रोफेशनल से अंजलि डॉक्टर हैं, लेकिन शादी के बाद उन्होंने इसे कंटीन्यू नहीं किया। बता दें कि दोनों के 2 बच्चे हैं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Advertisement
Next Article