चेहरे पर देसी घी लगाने के हैं अनेकों फायदे
08:58 AM Dec 01, 2024 IST | Samiksha Somvanshi
घी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है और घी खाने से शरीर को ताकत मिलती है।
यही नहीं बल्कि घी खाने से थकान और कमजोरी भी दूर होती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि घी को त्वचा पर अप्लाई भी किया जा सकता है। चेहरे पर घी लगाने से कई समस्याएं दूर होती हैं।
चेहरे की रंगत में सुधार करने के लिए आप घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप रोज़ सुबह उठ कर घी पर लगाएं।
घी स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से बचाता है जैसे की देसी घी लगाने से दाग-धब्बों की परेशानी नहीं रहती।
चेहरे के मुंहासों और फोड़े-फुंसियों को ठीक करने के लिए भी आप घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही घी आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज करता है।
अगर आपकी ड्राई स्किन है तो आप अपने चेहरे पर घी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप एक चम्मच घी लें। इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं और फिर चेहरे की 2-3 मिनट तक मसाज करें। फिर 10 से 15 मिनट के बाद इसे धो लें।
Advertisement
Advertisement