कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ बलात्कार के आरोप के मामले की निष्पक्ष जांच हो: महिला आयोग
राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजस्थान पुलिस से कहा है कि वह एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म के उस मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करे जिसमें कांग्रेस के एक विधायक का पुत्र और चर अन्य आरोपी हैं।
11:04 PM Mar 26, 2022 IST | Desk Team
राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजस्थान पुलिस से कहा है कि वह एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म के उस मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करे जिसमें कांग्रेस के एक विधायक का पुत्र और चर अन्य आरोपी हैं। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक एम एल लाथर को लिखे पत्र में महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि पीड़िता को सुरक्षा और काउंसलिंग की सुविधा दी जाए तथा आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो।
Advertisement
सरकार से ऐसे मामलों में अंकुश लगाने के बारे में मांगी जानकारी
उन्होंने यह भी कहा पुलिस ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विस्तृत जानकारी दे।कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के पुत्र दीपक मीणा तथा चार अन्य लोगों पर दौसा जिले से ताल्लुक रखने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप है।
Advertisement