W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

फिर उठा राम मंदिर का मुद्दा, BJP-कांग्रेस में शुरू हुई जुबानी जंग, बघेल सरकार पर लगा तुष्टिकरण का आरोप

भाजपा राज्य सभा सांसद और उत्तर प्रदेश की सह चुनाव प्रभारी सरोज पांडेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है।

10:40 AM Jan 03, 2022 IST | Desk Team

भाजपा राज्य सभा सांसद और उत्तर प्रदेश की सह चुनाव प्रभारी सरोज पांडेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है।

फिर उठा राम मंदिर का मुद्दा  bjp कांग्रेस में शुरू हुई जुबानी जंग  बघेल सरकार पर लगा तुष्टिकरण का आरोप
Advertisement
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य सभा सांसद और उत्तर प्रदेश की सह चुनाव प्रभारी सरोज पांडेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश की सह चुनाव प्रभारी के तौर पर काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रही सरोज पांडेय ने कांग्रेस पर वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध करने का आरोप लगाया।
Advertisement
कांग्रेस पाकिस्तान की संस्था को देने जा रही 25 एकड़ भूमि
Advertisement
उन्होंने कहा कि एक और जहां नरेंद्र मोदी सरकार अयोध्या में तेजी से भगवान राम का मंदिर बनवा रही है वहीं कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार एक पाकिस्तानी संस्था को लगभग 25 एकड़ भूमि देने जा रही है। सरोज पांडेय ने एक इश्तहार की फोटो को शेयर करते हुए ट्वीट कर आरोप लगाया, छत्तीसगढ़ सरकार ने दावते इस्लामी (पाकिस्तानी की सुन्नी इस्लामिक संस्था) के लिए 25 एकड़ भूमि देने का फैसला किया है और तहसीलदार द्वारा समाचार पत्रों में इश्तहार निकाला है।
Advertisement
सरोज पांडेय ने ट्वीट कर कही यह बात 
सरोज पांडेय ने कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आपको बताना होगा की इसकी आवश्यकता क्यों पड़ गई क्योंकि इस आवंटन पर मुझे आपत्ति है। कांग्रेस और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए वीडियो ट्वीट कर उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, एक ओर वर्षों कांग्रेस राम मंदिर निर्माण का विरोध करती आई है और जब राम के आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी तेजी से मंदिर का निर्माण करा रहे हैं, तो कांग्रेस कहां पीछे रहने वाली है छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी संस्था को लगभग 25 एकड़ भूमि देने जा रही है! परंतु ऐसा होने नही देंगें।

भूपेश बघेल पर लगा तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप 
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से भूपेश बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र करते हुए सरोज पांडेय ने उन पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाते हुए निशाना साधा। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दे रखी है वहीं छत्तीसगढ़ से ही ताल्लुक रखने वाली राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय को भाजपा ने उत्तर प्रदेश का सह चुनाव प्रभारी बना कर काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी हुई है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के इस भूमि विवाद का मुद्दा उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भी उठना तय माना जा रहा है।
Author Image

Advertisement
Advertisement
×