सलमान खान को आर्म्स लाइसेंस मिलते ही सोशल मीडिया पर हुआ मीम्स का सैलाब,यूजर्स ने कह दी ये बात
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आए दिन सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं।एक्टर सलमान खान एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। जहां एक्टर को आर्म्स लाइसेंस मिलने की खबरों पर भी है खूब छाए हुए हैं।
05:21 PM Aug 01, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आए दिन सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं। कभी उनके मिले धमकी को लेकर तो कभी अपने द्वारा दिए गए बयानों को लेकर भाईजान खूब लाइमलाइट बटोरते रहते हैं। वही एक्टर सलमान खान एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। जहां एक्टर को आर्म्स लाइसेंस मिलने की खबरों पर भी है खूब छाए हुए हैं। वही इस खबर के सोशल मीडिया में आने के बाद कई लोग तो जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वही कुछ यूजर्स सलमान को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। क्या कुछ कह रहे हैं यूजर्स जानते हैं इस रिपोर्ट में।
Advertisement
दरअसल, मुंबई पुलिस ने ‘मूसेवाला जैसा हाल’ वाली धमकी के मद्देनजर सलमान खान को आर्म्स लाइसेंस दे दिया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई।यूजर्स न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘टाइगर को भी डर लगता है’। एक अन्य यूजर ने सलमान खान की तस्वीर पर फिल्म ‘किक’ का डायलॉग ‘आप डेविल के पीछे, डेविल आपके पीछे…टू मच फन’ लिखकर शेयर किया है।
वही एक अन्य यूजर्स ने लिखा हैं- गन लाइसेंस इशू करने की क्या जरूरत थी,ये तो गाडी चढ़ा के सेल्फ प्रोटेक्शन कर लेते हैं। तो वही एक यूजर ने तो ये तक लिख डाला की ये गन भी सलमान का ड्राइवर चलाएगा। वही सलमान को गन मिलने की खबर के बाद यूजर्स लगातार ऐसे कमेंट किए जा रहे हैं। और एक्टर को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।
इसी के साथ सलमान खान की सुरक्षा को भी कही ज्यादा और बढ़ा दी गयी हैं। दरअसल हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को ‘मसूेवाला जैसा हाल’ कर देने की धमकी मिली थी।
जिसके बाद अभिनेता अपनी और अपने परिवार वालों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहते हैं। यही कारण है कि बॉडी गार्ड्स की संख्या बढ़ाने और कार में आर्मर के साथ-साथ बुलेट प्रूफ ग्लास लगवाने के बाद सलमान खान ने आर्म्स लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था।
Advertisement