टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राजस्थान में होगी फिर हलचल तेज, गहलोत बनाम पायलट की लड़ाई में आएगा नया मोड़

कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी में काफी समय से विवाद चल रहा है। तो वहीं राजस्थान में कांग्रेस का सियासी संकट खत्म होने का नाम ही नहीं है। अध्यक्ष चुनाव को लेकर अशोक गहलोत और सचिन पायलट जुट के बीच शुरु हुआ, सियासी संग्राम अभी थमा हुआ लग रहा है।

01:34 PM Oct 05, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी में काफी समय से विवाद चल रहा है। तो वहीं राजस्थान में कांग्रेस का सियासी संकट खत्म होने का नाम ही नहीं है। अध्यक्ष चुनाव को लेकर अशोक गहलोत और सचिन पायलट जुट के बीच शुरु हुआ, सियासी संग्राम अभी थमा हुआ लग रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी में काफी समय से विवाद चल रहा है। तो वहीं राजस्थान में कांग्रेस का सियासी संकट खत्म होने का नाम ही नहीं है। अध्यक्ष चुनाव को लेकर अशोक गहलोत और सचिन पायलट जुट के बीच शुरु हुआ, सियासी संग्राम अभी थमा हुआ लग रहा है। ये शांति ज्यादा समय तक रहने वाली नहीं है। ऐसा लग रहा है कि ये तूफान आने के पहले की शांति है। 
Advertisement
आने वाले दिनों में बढ़ेगी राजस्थान कांग्रेस की चिंता 
आपको बता दे कि सचिन पायलट जयपुर में गहलोत के समर्थक मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राजेंद्र गुढ़ासमेत कई विधायकों से मुलाकात के बाद दिल्ली लौट चुके है। आने वाले दो- तीन दिन राजस्थान कांग्रेस के लिए काफी ज्यादा अहम होने वाले है। पिछले दिनों हाईकमान की मर्जी के मुताबिक विधायक दल की बैठक नहीं होने देने को लेकर तीन नेताओं से मांगे गए जवाब की समयसीमा खत्म होने ही वाली है। ऐसे में सब फैसले का इंतजार कर रहे है। 
 सोनिया गांधी लौटने वाली है कर्नाटक से वापस 
बता दे कि कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी कुछ दिनों पहले ही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मिलने कर्नाटक के दौरे पर गयी थी।अब वह गुरुवार को कर्नाटक से वापस दिल्ली लौटने वाली है। सोनिया गांधी ने कर्नाटक में राजस्थान को लेकर मंथन की है।धारीवाल, जोशी और राठौड़ के जवाब के बाद हाईकमान के रुख पर नजरें टिकी हुई है। यदि पार्टी  नेतृत्व इसके जवाब से  संतुष्ट नहीं हुआ तो इस पर सख्त एक्शन लिया जा सकता है। 
Advertisement
Next Article