टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

दिल्ली में अगले दो दिनों तक होगी बारिश, IMD ने जताई संभावनाएं, तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस किया दर्ज

देखते ही देखते नवंबर महीने का एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन दिल्ली में सर्दी ने अभी तक दस्तक नहीं दी। वहीं, AQI गातार चौथे दिन मंगलवार सुबह ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

11:52 AM Nov 08, 2022 IST | Desk Team

देखते ही देखते नवंबर महीने का एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन दिल्ली में सर्दी ने अभी तक दस्तक नहीं दी। वहीं, AQI गातार चौथे दिन मंगलवार सुबह ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

देखते ही देखते नवंबर महीने का एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन दिल्ली में सर्दी ने अभी तक दस्तक नहीं दी। वहीं, AQI गातार चौथे दिन मंगलवार सुबह ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है की दिल्ली में दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।   
7 नवंबर को तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज 
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में 8, 9 और 10 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। हालांकि, 10 नवंबर के बाद दिल्ली में कोहरा देखा जा सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में 7 नवंबर को तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने में 13 साल में सबसे अधिक है।
बादल छाए रहने की संभावना
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे का औसत एक्यूआई मंगलवार सुबह करीब 9:15 बजे 348 था। रविवार को एक्यूआई 339 था जो सोमवार को बढ़कर 354 हो गया। शनिवार को यह 381 थी।
आईएमडी ने कहा कि सापेक्ष आर्द्रता सुबह 8.30 बजे 92 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना के साथ दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
अशोक विहार स्टेशन पर AQI 368 दर्ज 
दिल्ली में भी प्रदूषण की स्थिति में हल्का सुधार हुआ है। दिल्ली-एनसीआर की वायु सांस लेने लायक हो गई है। दक्षिण-पूर्वी हवाओं ने देश की राजधानी को प्रदूषण से राहत दिलाई है। अगर हवा की गुणवत्ता की बात करें तो दिल्ली के अशोक विहार स्टेशन पर सुबह करीब 10 बजे एक्यूआई 368 दर्ज किया गया। वहीं, आईजीआई एयरपोर्ट स्टेशन पर एक्यूआई 317 रिकॉर्ड किया गया।
Advertisement
Advertisement
Next Article