Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

एशिया के इन 5 खूबसूरत देशों की सैर जेब पर नहीं पड़ेगी भारी

लोगों को घूमने का शौक होता है और वह घूमने के लिए लाखों रूपए तक खर्च कर देते हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें पूरी दुनिया घूमने का सपना होता है।

01:17 PM Oct 14, 2019 IST | Desk Team

लोगों को घूमने का शौक होता है और वह घूमने के लिए लाखों रूपए तक खर्च कर देते हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें पूरी दुनिया घूमने का सपना होता है।

लोगों को घूमने का शौक होता है और वह घूमने के लिए लाखों रूपए तक खर्च कर देते हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें पूरी दुनिया घूमने  का सपना होता है। अक्सर देखा गया है कि यूरोप घूमना लोगों को ज्यादा पसंद होता है लेकिन यहां पर घूमना बहुत महंगा होता है। 
Advertisement
इसी बीच हम आपके लिए एशिया के कुछ ऐसे देश लेकर आएं हैं जहां पर घूमना आपको महंगा नहीं पड़ेगा। आप इन जगहों में कम पैसों में भी घूम सकते हैं। इतना ही नहीं पर्यटन के मामले में यह देश पहले नंबर पर आते हैं। इन जगहों की प्राकृति बहुत ही खूबसूरत है। चलिए जानते हैं इन देशों के बारे में-
1. नेपाल

इस लिस्ट में पहले स्‍थान पर भारत का पड़ोसी देश नेपाल का नाम आता है। नेपाल बहुत ही खूबसूरत शहर है और यहां की प्राकृति आपका मन ही मोह लेगी। भारत से दूसरे देश जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरूरत पड़ती है लेकिन आपको बता दें कि नेपाल जाएंगे कि लिए ना तो पासपोर्ट चाहिए और ना ही वीजा चाहिए होता है। नेपाल छोटा सा देश है और यह हिमालय की गोद में बना हुआ है। इसकी खूबसूरती देखकर आप भी नेपाल के रंग में रंग जाएंगे। भारतीय पर्यटक नेपाल में हर साल जाते हैं। 
2. भूटान 

इस लिस्ट में दूसरा देश भूटान का आता है। भूटान उत्तर-पूर्व में स्थित है यहां पर हमेशा ही बहुत शांति रहती है। सांस्कृतिक विरासत भूटान की बहुत ही अनमोल है। भूटान दुनिया के साफ-सुथरे देशों में आता है। भूटान आर्थिक रूप से जरूर कमजोर है लेकिन यहां पर लोग खुशहाली से जिंदगी गुजराते हैं। अगर आप अपने कम बजट के साथ कहीं दूसरे देश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भूटान भी अपनी लिस्ट में रख सकते हैं। 
3.थाइलैंड 

दुनिया में थाइलैंड के द्वीप और बीच घूमने के लिए बहुत ही फेमस हैं। थाइलैंड घूमने के मामले में ज्यादा महंगा नहीं है। अगर आपका बजट कम है तो आप थाइलैंड घूमने जा सकते हैं। बता दें कि यहां की थाई मसाज और नाइट लाइफ बहुत मशहूर है। थाइलैंड में साफ और सुंदर बीच हैं। 
4. इंडोनेशिया 

इंडोनेशिया की आप सैर कम बजट में आराम से कर सकते है। कुछ लोगों को ऐसा लगता है कि इंडोनेशिया घूमने के लिए लाखों रूपए खर्च हो जाएंगे तो हम आपको बता देंगे कि ऐसा बिल्कुल गलत है आप कम बजट में भी इंडोनेशिया की सैर कर सकते हैं। भौतिक और प्राकृतिक दोनों ही इंडोनेशिया में बहुत सुंदर  है। 
5. श्रीलंका

श्रीलंका बेहद ही खूबसूरत देश है और यहां पर घूमने के लिए कई सारी जगह हैं। भारतीय पर्यटक श्रीलंका में हर साल घूमने आते हैं। श्रींलका में कई सारे पर्यटक स्‍थल आपको मिल जाएंगे। 
Advertisement
Next Article