Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अमृतसर के ये मशहूर 5 मंदिर-गुरुद्वारे, जहां होता है शांति का अनुभव

भारत में कई सारे टूरिस्ट स्पॉट हैं जहां पर विदेशों से भी लोग घूमने के लिए आते हैं। उन्हीं में से एक अमृतसर है जो उत्तर भारत में स्थिति है।

01:27 PM Oct 03, 2019 IST | Desk Team

भारत में कई सारे टूरिस्ट स्पॉट हैं जहां पर विदेशों से भी लोग घूमने के लिए आते हैं। उन्हीं में से एक अमृतसर है जो उत्तर भारत में स्थिति है।

भारत में कई सारे टूरिस्ट स्पॉट हैं जहां पर विदेशों से भी लोग घूमने के लिए आते हैं। उन्हीं में से एक अमृतसर है जो उत्तर भारत में स्थिति है। कई सारे धार्मिक स्‍थल आपको अमृतसर में मिल जाएंगे। अमृतसर में कई मशहूर मंदिर और गुरुद्वारे हैं जहां पर लाखों लोग आते हैं। 
Advertisement
कभी आपका भी अमृतसर जाने का प्लान बने तो इन जगहों पर जरूर जाइएगा। इन जगहों पर जाकर आपको जो शांति मिलेगी वह आपको कहीं और नहीं मिलेगी नहीं। चलिए जानते हैं इन धार्मिक स्‍थलों के बारे में-
1. गोल्डन टेंपल

स्वर्ण मंदिर यानी गोल्डन टेंपल यहां पर हर रोज हजारों लोग दर्शन करने आते हैं। गोल्डन टेंपल में जो शांति महसूस होती है वह शायद ही आपको कहीं और मिली होगी। गोल्डन टेंपल में 24 घंटे लंगर मिलता है। 
2. अकाल तख्त 

अकाल तख्त हरमिंदर साहब परिसर यानी गोल्डन टेंपल में बना हुआ है। यहां पर परमात्मा के पांच तख्त हैं और उसी में से एक अकाल तख्त है। पवित्र स्‍थान अकाल तख्त को सिख धर्म में माना गया है। पालन और मार्गदर्शन की घोषणा सिख धर्म में यहां से ही बताई जाती है। 
3. मंदिर माता लाल देवी

महिला संत माता लाल देवी को यह मंदरि समर्पित है। वैष्‍णों देवी माता मंदिर की ही तरह इस मंदिर का डिजाइन किया गया है। इस मंदिर की मान्यता है कि जिन दंपतियों के संतान नहीं होती हैं उनकी गोद यहां पर आने के बाद भर जाती है। 
4. श्री दुर्गियाना मंदिर

माता दुर्गा को यह मंदिर समर्पित है। अमृतसर के इस मंदिर में की बहुत मान्यता है। गोल्डन टेंपल से इस मंदिर की वास्तुकला और लुक मिलता है। लक्ष्मीनारायण मंदिर भी इसे कहा जाता है। 
5. इस्कॉन टेंपल

भारत देश में कई सारे इस्कॉन मंदिर हैं। एक इस्कॉन मंदिर अमृतसर में भी है लेकिन यह बाकी मंदिरों से छोटा है। लाखों भक्त इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं। यह मंदिर राधा-कृष्‍ण को समर्पित है। यहां पर राधा-कृष्‍ण पर भजन कीर्तन होते हैं जिसका लुत्फ भक्त शौक से उठाते हैं। हर रोज इस मंदिर में भक्तों को लंगर खिलाया जाता है। 
6. बड़ा हनुमान मंदिर

बड़ा हुनमान मंदिर दुर्गियाना मंदिर से कुछ ही दूरी पर है और यह भगवान हनुमान को समर्पित है। रामायण-हनुमान चालीसा आदि इन सबका पाठ इस मंदिर में भक्त करते हुए नजर आएंगे। बंदर भी इस मंदिर में आते जाते रहते हैं। 
Advertisement
Next Article