ये हैं दुनिया की 5 सबसे खतरनाक झील, हैरान रह जाएंगे
दुनिया में कई ऐसे जगह आपको मिल जाएंगी जो अपनी खास बातों से मशहूर हैं। इन जगहों पर जाकर लोग भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ शांति
09:19 AM Nov 25, 2019 IST | Desk Team
दुनिया में कई ऐसे जगह आपको मिल जाएंगी जो अपनी खास बातों से मशहूर हैं। इन जगहों पर जाकर लोग भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ शांति के पल वहां पर बिता सकते हैं। हालांकि दुनिया में कई ऐसी भी जगह हैं जहां पर जाना खतरनाक भी है।
Advertisement
पानी के झरने हर किसी को पसंद होते हैं। हर कोई उन जगहों पर एक बार जरूर जाना जाता है जहां दुनिया के खूबसूरत झरने है। लेकिन दुनिया में ऐसे झरने हैं जो खूबसूरत के अलावा आपकी जान भी ले सकते हैं। इन झरनों का पानी इतना गहरा होता है कि इसमें किसी की भी जान जा सकती है।
यूएसए की मिशिगन झील
यूएसए की मिशिगन झील बहुत खूबसूरत है लेकिन यह खतरनाक भी बहुत है। कहते हैं कि जानलेवा गैस का बादल इस झील के पास आ गया था जिसकी वजह से वहां पर मौजूद सारे जीव मर गए। वैज्ञानिकों ने कहा कि ज्वालामुखी इस झील के नीचे हैं जिसकी वजह से पानी में कार्बनडाई ऑक्साइड गैस मिल गई। इस गैस का स्तर बढ़ता गया जिसके बाद वह बादल बन गया और झील के चारों ओर पर छा गया।
कीवू की विस्फोटक झील
दुनिया की खतरनाक झीलों में कीवू की इस झील का नाम भी आता है। कार्बनडाई ऑक्साइड गैस की बड़ी परतें इस झील के पानी में है। इतना ही नहीं मीथेन गैस की मात्रा भी इस झील में बहुत है। ऐसा कहा जाता है कि अगर हल्का सा भूकंप भी इस झील के पास आया तो एक बड़ा विस्फोटक झील में हो जाएगा। इस झील को इसी वजह से विस्फोटक झील के नाम से जाना जाता है।
उबलती झील, डोमिनिका
यह झील डोमिनिका में है और कहा जाता है खुद की मौत काे आमंत्रित करना होता है इसके पास जाना। 92 डिग्री सेल्सियस इस झील का तापमान है। ज्वालामुखी का क्रेटर इस झील के पास है और जिसकी वजह से यह अक्सर गर्म रहती है।
यह झील अचानक बनी ट्यूनिशिया के गाफसा में
यह झील रेगिस्तान के बीच में अचानक से बन गई जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। इस झील में जहरीले शैवाल बहुत पाए जाते हैं जिसकी वजह से यहां पर तैरने के लिए मना किया जाता है। अगर कोई जाता है तो वह अपने खुद की जान को जोखिम में डालकर जाता है। इस झील में फॉस्फेट की खान है जिसमें रेडियोऐक्टिव तत्व पाए जाते हैं।
हिमालय की रूपकुंड झील
इस झील में दो सौर लोगों के अवशेष के बारे में साल 1942 में ब्रिटिश आर्मी ने बताया था। इन लोगों की मौत रहस्यमय तरीके से हुई। इस झील की कोई जानकारी 11वीं सदी तक वहां पर रहे रहे लोगों को नहीं थी। लोगों को इस झील में तैरने से मना करते हैं।
Advertisement