Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नवाबों के शहर लखनऊ की ये मशहूर जगह हैं सबसे डरावनी

जैसे ही लखनऊ शहर का नाम आता है तो सबसे पहले टुंडे कबाब और चिकन के कपड़े का सूट ही दिमाग में आता है। उसके बाद लखनऊ की कई ऐसी चीजें हैं

01:32 PM Oct 09, 2019 IST | Desk Team

जैसे ही लखनऊ शहर का नाम आता है तो सबसे पहले टुंडे कबाब और चिकन के कपड़े का सूट ही दिमाग में आता है। उसके बाद लखनऊ की कई ऐसी चीजें हैं

जैसे ही लखनऊ शहर का नाम आता है तो सबसे पहले टुंडे कबाब और चिकन के कपड़े का सूट ही दिमाग में आता है। उसके बाद लखनऊ की कई ऐसी चीजें हैं जो घूमने के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। लखनऊ की तारीफ करते-करते दिन से रात हो जाएगी लेकिन तारीफ खत्म नहीं होगी। 
Advertisement
शायद कुछ लोगों को यह नहीं पता कि लखनऊ में जितनी खूबसूरत जगह हैं उतनी ही डरावनी भी जगह हैं। डरावने का मतलब भूतिया जो आप सही समझ रहे हैं। नवाबों के शहर लखनऊ में कई भूतिया जगह हैं जहां लोग जाना भी पसंद नहीं करते हैं। चलिए आपको लखनऊ की इन्हीं डरावनी जगहों के बारे में बताते हैं। 
1. बड़ा इमामबाड़ा

एक तहखाना बड़ा इमामबाड़ा में बना हुआ है। ऐसा कहते हैं कि जब अंग्रेजों का राज भारत में था तो उस समय कैदियों को लखनऊ के इसी बड़ा इमामबाड़ा के तहखाने में रखा जाता था। ऐसा भी माना जाता है कि इसी जेल में कई कैदियों की मौत हो गई थी जिसके बाद इसका नाम भूताह भी पड़ गया। 
2. सिकंदराबाद

लखनऊ के सिकंदरबाग में कई सारे भारतीय सैनिकों को अंग्रेजों ने अपने समय में मारा था। जिन सैनिकों को अंग्रेजों ने यहां मारा था उनका अंतिम संस्कार नहीं हुआ था जिसकी वजह से आज तक उनकी आत्मा यहां पर भटकती रहती हैं। 
3. निराला नगर 

लखनऊ के निराला नगर में अब एक कालोनी बन गया है लेकिन क्या आप जानते हैं इसी जगह पर पहले एक कब्रिस्तान होता था। उस कब्रिस्तान को हटाकर यहां पर एक कालोनी बना दी गई। यहां पर रहने वाले लोगों को आज भी कुछ अजीबोगरीब सी चीजें और आवाजें सुनाई देती हैं। 
4. रेजीडेंसी पार्क

लखनऊ के रेजीडेंसी पार्क को लेकर ऐसा कहा जाता है कि कई ब्रिटिश अधिकारियों को उनके परिवारवालों के साथ साल 1857 में मार दिया गया था। कई लोगों ने यह महसूस किया है कि यहां पर आज भी कुछ अजीब और डरावना साए घूमते हैं। 
5. दिलकुशा गार्डन

लखनऊ का दिलकुशा गार्डन ब्रिटिश के समय में बना था। यह लखनऊ के सबसे डरावने जगहों में से एक बन चुका है। Annabelle नाम की एक महिला को लेकर ऐसा कहा जाता है कि उसने अपने दो प्रेमियों को यहां पर मार दिया था। ऐसा इसलिए किया था क्योंक वह  Hugh Drummond  नाम के एक और शख्स से प्यार करती थी। 
Advertisement
Next Article