शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल रखने में ये फ़ूड आइटम होते हैं सहायक
डायबिटीज ऐसी बीमारी है जो शरीर को धीरे-धीरे कमजोर कर देती है। ऐसा कहा जाता है कि डायबिटीज आसानी से ठीक नहीं हो सकती है।
11:34 AM Sep 23, 2019 IST | Desk Team
डायबिटीज ऐसी बीमारी है जो शरीर को धीरे-धीरे कमजोर कर देती है। ऐसा कहा जाता है कि डायबिटीज आसानी से ठीक नहीं हो सकती है। डायबिटीज के मरीजों को अपने खाने-पाने का बहुत ध्यान रखना होता है।
Advertisement
अगर वह खाने-पीने का ध्यान नहीं रखते हैं तो एक छोटी से लापरवाही भी उनके लिए खतरा बन सकती है। आज हम डायबिटीत के मरीजों के लिए कुछ ऐसे फूड आइट्मस लाए जो उनके ब्लड शुगर के लेवल को शरीर में कम और कंट्रोल रखेंगे। चलिए जानते हैं उन फूड आइट्मस के बारे में-
1. बंद गोभी
विटामिन सी की मात्रा बंद गोभी में बहुत होती है। इसके साथ ही यह शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा को भी कम रखती है।
2. ब्रोकली
अक्सर आपने सुना होगा कि ब्रोकली हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छी होती है। यह वजन खटाने में भी बहुत फायदेमंद होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को भी ब्रोकली सही रखती है। इसके अलावा कैंसर के खतरे को भी शरीर में ब्रोकली कम करती है।
3. मशरूम
मशरूम खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। डायबिटीज के मरीजों की सेहत के लिए मशरूम बहुत अच्छी है। इसके साथ ही कैंसर के खतरे को भी मशरूम शरीर में कम करती है।
4. मेथी
मेथी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत सेहतमंद है एक तरह से यह देसी कारगर फूड भी होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी की पत्तियां बहुत फायदेमंद होती है। शरीर में कार्बोहाइड्रेटऔर शुगर के अवशोषण को भी मेथी कंट्रोल में रखती है।
5. दालें
प्रोटीन और फाइबर की मात्रा दालों में भरपूर पाई जाती है। शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा को प्रोटीन और फाइबर कम करता है।
6. पीनट्स
डायबिटीज के मरीजों के लिए पिनट्स बहुत सहेतमंद होता है। खासकर सर्दियों में खाना यह ज्यादा अच्छा होता है। पीनट बटर गर्मियों में डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं।
Advertisement