Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ये फल करतें है Weight loss में मदद

फल जो वजन घटाने में सहायक हैं

11:58 AM Mar 26, 2025 IST | Prachi Kumawat

फल जो वजन घटाने में सहायक हैं

बदलते समय के साथ वजन बढ़ने की समस्या आम हो गई है, जिससे हृदय रोग, ओबेसिटी और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियाँ होने का खतरा बढ़ जाता है। वजन कम करने के लिए नाशपाती, पपीता, केला और अंगूर जैसे फलों का सेवन फायदेमंद होता है। इनमें मौजूद फाइबर और विटामिन पाचन शक्ति को मजबूत बनाते हैं और बार-बार भूख नहीं लगने देते, जिससे वजन नियंत्रित रहता है।

बदलते हुए समय के साथ, लोगों के काम करने का समय भी बढ़ता जा रहा है। बढ़ते काम के साथ-साथ लोगों का एक ही जगह पर बैठने का समय भी बढ़ रहा है। जिसकी वजह से लोगों को वजन बढ़ने से बहुत परेशानी हो रही है। वजन बढ़ने से आपका शरीर नई -नई बीमारियों को अपनी तरफ आकर्षित करता है, जिसमे हृदय रोग, ओबेसिटी, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल और हाई ब्लड प्रेशर होती है। इसके अलावा भारी वजन होने के कारण, हृदय को शरीर की बाकि कोशिकाओं तक रक्त पहुचने में बहुत मुश्किलें पैदा होती है।

Advertisement

इसीलिए आज हम आपको बताते है कुछ ऐसे फलों के बारे में जिनका सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलेगी। फलों में मौजूद फाइबर आपकी पाचन शक्ति को मजबूत बनाते हैं। फाइबर की वजह से पेट देर तक भरा हुआ महसूस करता है, जिसकी वजह से बार-बार खाना खाने की जरूरत नहीं पड़ती है। फलों का सेवन करने से आपके शरीर को विटामिन और काफी सारे पोषक तत्व मिलते हैं। फलों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते है, जो शरीर की कोशिकाओं में गलत पर्दार्थ को पैदा होने से रोकते है।

नाशपाती

नाशपाती वजन कम करने वाले फलों में से एक हैं। नाशपाती एक ऐसा फल है जिसमे फाइबर की मात्रा ज़्यादा होती हैं। जो आपके पेट ज़्यादा समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है। इसलिए नाशपाती खाने के बाद आपको बार-बार खाना खाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, जिससे की आपका वजन नियंत्रित रहेगा।

पपीता

पपीते में विटामिन ए और सी शामिल होता है। इसमे कई प्रकार के मिनरल्स शामिल होतें है, साथ ही साथ इसमें कार्बोहाइड्रेट्स भी शामिल होता है। अगर आप सुबह उठकर खाली पेट पपीते का सेवन करते है तो इससे आपका वजन नियंत्रण में आता है। पपीते से त्वचा से जुड़ी हुई समस्याओं का भी निवारण होता है।

Hair Growth Tips: स्वस्थ बालों के लिए डाइट में शामिल करें ये 6 तरह के सुपरफूड

केला

केले के सेवन से आपकी पाचन क्रिया मजबूत होती है। इसमें मौजूत फाइबर आपको थकावट महसूस होने नहीं देते, यदि आप केले का सेवन करते है तो आप कब्ज़ की समस्या से दूर रहेंगे और यह वजन कम करने में भी मदद करता है।

अंगूर

अंगूर में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स शामिल होतें है। यह आपकी मेटाबोलिज्म को मज़बूत करने में मदद करता है और साथ ही साथ आपको भूका रहने नहीं देता। जिसकी वजह से वजन कम होने में मदद मिलती है।

फलों का सेवन करने से आपको काफी सारे विटामिन और मिनरल्स मिलते है। ये ना तो केवल आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है बाकि आपकी त्वचा को भी ग्लोइंग और सुंदर बनाते हैं।

Advertisement
Next Article