For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जानिए, बदलते मौसम में इन Superfoods से बनी रहेगी ताजगी और तंदुरुस्ती

Superfoods से गर्मी में हाइड्रेशन और ऊर्जा बनाए रखें

08:12 AM Mar 15, 2025 IST | Syndication

Superfoods से गर्मी में हाइड्रेशन और ऊर्जा बनाए रखें

जानिए  बदलते मौसम में इन superfoods से बनी रहेगी ताजगी और तंदुरुस्ती

गर्मी का मौसम आते ही शरीर की जरूरतें बदल जाती हैं। शरीर को हाइड्रेशन, पानी की जरूरत को पूरा करना की ज्यादा आवश्यकता होती है, वहीं ऊर्जा का स्तर भी बनाए रखना जरूरी होता है। बदलते मौसम में अगर सही खानपान लिया जाए, तो न केवल गर्मी के मौसम का सामना करना आसान हो सकता है, बल्कि ताजगी और तंदुरुस्ती भी बनी रहती है।

औषधीय गुणों से भरपूर Gokharu , स्वास्थ्य और हृदय के लिए लाभकारी

आज हम कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से आप गर्मी में भी तंदुरुस्त रह सकते हैं। गर्मी के मौसम में खीरा या ककड़ी एक बेहतरीन सुपरफूड साबित हो सकता है। इसमें 95 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। साथ ही, खीरे का सेवन करने से पेट की गर्मी शांत होती है और शरीर में ठंडक बनी रहती है। खीरा शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी सहायक होता है। इसे सलाद, रायता या जूस के रूप में खा सकते हैं, जो न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर को ताजगी का अहसास भी दिलाता है।

तरबूज एक ऐसा फल है जिसमें लगभग 92 प्रतिशत तक पानी होता है, यह शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ हाइड्रेशन में भी मदद करता है। गर्मी के मौसम में तरबूज खाने से शरीर की पानी की कमी पूरी होती है, जिससे एनर्जी मिलती है। इसके अलावा, तरबूज में लाइकोपीन, विटामिन ए और सी पाए जाते हैं।

गर्मी में शरीर को ताजगी और ऊर्जा बनाए रखने के लिए सत्तू का शरबत एक बेहतरीन विकल्प है। सत्तू यानी भूने हुए चने का पाउडर, जो प्रोटीन और फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है। सत्तू का शरबत शरीर को ठंडा रखता है और लंबे समय तक ऊर्जा देता है। यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि पाचन को भी सुधारता है और शरीर को ताजगी देता है।

गर्मी के मौसम में इन सुपरफूड्स को डाइट में शामिल करने से न केवल शरीर को ठंडक और ताजगी मिलती है, बल्कि पाचन और इम्यूनिटी में भी सुधार होता है। इनसे हाइड्रेशन स्तर सही बना रहता है और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती रहती है। चूंकि ये नेचुरल हैं, तो इनसे नुकसान भी नहीं होता है। फिर भी कितनी मात्रा में खाएं, कब खाएं, इसे लेकर एक्सपर्ट से परामर्श जरूरी है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Syndication

View all posts

Advertisement
×