Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिस्तर के सिरहाने पर रखी ये चीजें करती है आपको बीमार, हो जाएं सावधान

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारी रोज की जिंदगी की आदतें जैसे खाना पीना, सोने और उठने की आदत कई सारी ऐसी हरकतें हैं जो इंसान की ज़िन्दगी पर असर डालती हैं।

10:45 AM Apr 22, 2022 IST | Desk Team

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारी रोज की जिंदगी की आदतें जैसे खाना पीना, सोने और उठने की आदत कई सारी ऐसी हरकतें हैं जो इंसान की ज़िन्दगी पर असर डालती हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारी रोज की जिंदगी की आदतें जैसे खाना पीना, सोने और उठने की आदत कई सारी ऐसी हरकतें हैं जो इंसान की ज़िन्दगी पर असर डालती हैं। ज़िन्दगी में दुःख, दर्द, परेशानिया भी कई सारे वास्तु दोष की वजह से आती है और कुछ वास्तु दोष हमारी ही आदत की वजह से उत्पन्न होते हैं। सोते समय अक्सर लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसका उन्हें पता नहीं होता ये आदतें ज़िन्दगी की आम बात है लेकिन इससे भारी नुक्सान के साथ भुगतान भी करना पड़ सकता है।
Advertisement
वास्तु व्यक्ति के जीवन को कई तरह से प्रभावित कर सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दिशा से लेकर इसमें रखी हर चीज का कोई ना कोई मतलब होता है। ऐसे में सोते समय सिरहाने पर रखी गईं कुछ चीजें भी वास्तु दोष का का कारण बनती सकती हैं। इन चीजों को सिर के पास रखकर सोने से जीवन में नकारात्मकता और अशुभता आती है। 
तो आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें सिरहाने के पास रख कर नहीं सोना चाहिए। 
वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी सिर या बेड के नीचे जूते-चप्पल रखकर नहीं सोना चाहिए। इसका बुरा असर मन ही नहीं बल्कि शरीर पर भी पड़ता है। ये सब आदतें कई बीमारियों का कारण बनती हैं।
सिर के पास तेल रखकर सोना नहीं चाहिए। ऐसा करने से कई सारी मुसीबतों को बुलावा दिया जाता है। ज़िन्दगी में कई परेशानियां सर के पास तेल रख कर हो सकती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने सिरहाने के पास न्यूजपेपर, किताबें,  मैगजीन जैसी चीजों को रखने से बचना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता तो आती ही है, साथ ही जीवन में तनाव बना रहता है।
वास्तु के अनुसार, सिर के पास या बिस्तर के सामने आइना नहीं लगाना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में क्लेश पैदा हो सकता है।
Advertisement
Next Article