For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'Third World War Has Begun': 'शुरू हो चुका है तीसरा विश्व युद्ध', ऐसा क्यों कह रहे यूक्रेन के पूर्व सैन्य कमांडर?

‘WWIII Has Officially Begun’: रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से युद्ध जारी है। यूक्रेन के पूर्व सैन्य कमांडर-इन-चीफ ने कहा है कि तीसरा विश्व युद्ध चल रहा है।

04:52 AM Nov 22, 2024 IST | Ranjan Kumar

‘WWIII Has Officially Begun’: रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से युद्ध जारी है। यूक्रेन के पूर्व सैन्य कमांडर-इन-चीफ ने कहा है कि तीसरा विश्व युद्ध चल रहा है।

 third world war has begun    शुरू हो चुका है तीसरा विश्व युद्ध   ऐसा क्यों कह रहे यूक्रेन के पूर्व सैन्य कमांडर

Ukraine’s Ex-Commander Claims: यूक्रेनी सेना के पूर्व कमांडर-इन-चीफ वालेरी जालुजनी ने दावा किया है कि तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा, रूस और अमेरिका का यूक्रेन युद्ध में सीधे तौर पर शामिल होना यह साबित करता है। जालुजनी ने बताया कि इस समय संघर्ष ईरान, उत्तर कोरिया और चीन जैसे कई शक्तिशाली देशों की सीमाओं से आगे बढ़ रहा है। मेरा मानना ​​है कि 2024 में हम पूरी तरह से मान सकेंगे कि तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो गया है। उन्होंने इसके संकेत के तौर पर उत्तर कोरिया के सैनिकों की भागीदारी, ईरानी ड्रोनों का उपयोग कर नागरिकों को निशाना बनाया जाना एवं उत्तर कोरिया और चीन से हथियारों का आना बताया।

रोका जा सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध: जालुजनी

उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के सैनिक यूक्रेन के सामने खड़े हैं। पहले से ही यूक्रेन में ईरानी ‘शाहिदी’ बिना शर्म के खुलेआम नागरिकों की हत्या कर रहे हैं। युद्ध रणनीतियों पर जेलेंस्की के साथ कथित असहमति के बीच फरवरी में अपने सैन्य पद से हटाए गए जालुज्नी ने कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध को “यूक्रेन के क्षेत्र में” रोका जा सकता है। वैसे, उन्होंने टिप्पणी की कि किसी कारण से हमारे साझेदार इसे समझने से इनकार करते हैं। आगे कहा, उन्नत तकनीक के साथ यूक्रेन टिक सकता है, लेकिन अधिक समर्थन के बिना जीत निश्चित नहीं है।

यूक्रेनी सहयोगी को निशाना बना सकती है ‘ओरेशनिक’ : पुतिन

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की कि क्रेमलिन ने गुरुवार को यूक्रेन पर नई मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जो कीव द्वारा हाल में रूसी क्षेत्र में अंदर तक हमला करने में सक्षम अमेरिकी और ब्रिटिश मिसाइलों की तैनाती के जवाब में की गई है। पुतिन ने दावा किया है कि नई मिसाइल, जिसे ‘ओरेशनिक’ (रूसी में ‘हेजलनट ट्री’ कहा जाता है) ध्वनि की गति से 10 गुना तेज और अमेरिकी वायु रक्षा प्रणालियों की पहुंच से बाहर है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह मिसाइल किसी भी यूक्रेनी सहयोगी को निशाना बना सकती है।

युद्ध के बीच तनाव में वृद्धि

24 फरवरी 2022 से रूस-यूक्रेन युद्ध वैश्विक नतीजों वाला विनाशकारी संघर्ष बना है। हाल में हुआ हमला कई दिनों में तेजी से बढ़ते तनाव को उजागर करता है। जेलेंस्की ने कहा है कि पुतिन का मिसाइल हमला युद्ध के पैमाने और क्रूरता में वृद्धि है। अब तक कोई समाधान नजर नहीं आ रहा। पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में लड़ाई जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×