टॉप न्यूज़भारतविश्व
राज्य | दिल्ली NCRहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारछत्तीसगढ़राजस्थानझारखंडपंजाबजम्मू कश्मीरउत्तराखंडमध्य प्रदेश
बिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में 2,520 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा 94 हजार के पार

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में शुक्रवार को कहा गया कि पिछले 24 घंटे में 59 मरीजों की मौत हुई है। दिल्ली में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या गुरुवार को 2,864 थी। बुलेटिन में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,923 हो गई है और कुल मामलों की संख्या 94,695 हो गई है।

10:46 PM Jul 03, 2020 IST | Desk Team

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में शुक्रवार को कहा गया कि पिछले 24 घंटे में 59 मरीजों की मौत हुई है। दिल्ली में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या गुरुवार को 2,864 थी। बुलेटिन में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,923 हो गई है और कुल मामलों की संख्या 94,695 हो गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का विस्फोट जारी है। संक्रमितों की संख्या दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को राज्य में 2,520 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 94,000 के पार हो चुके हैं। वहीं, मृतकों की संख्या बढ़कर 2,923 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। 
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में शुक्रवार को कहा गया कि पिछले 24 घंटे में 59 मरीजों की मौत हुई है। दिल्ली में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या गुरुवार को 2,864 थी। बुलेटिन में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,923 हो गई है और कुल मामलों की संख्या 94,695 हो गई है।
23 जून को राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में सबसे अधिक 3947 नये मामले सामने आये थे। हालांकि पिछले पांच दिनों के दौरान नए मामलों की संख्या ऊपर नीचे हुई है और आंकड़ों में कोई विशेष रुख देखने को नहीं मिला है। 28 जून से एक जुलाई तक सामने आये मामले इस प्रकार हैं- 2,889 मामले (28 जून); 2,084 (29 जून); 2,199 (30 जून) और 2,442 (1 जुलाई)।
बताते चले कि देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा 6,25,544 तक पहुंच गया है और 18,213 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 3,79,892 लोग ठीक हो चुके हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article