कई लहजे में English बोलती दिखी ये लड़की, वीडियो देखकर लोगों का यकीन करना हुआ मुश्किल
हाल ही में एक वीडियो एक्स पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों को काफी हैरानी हो रही है। दरअसल ये एक लड़की की वीडियो है जिसमें वो इंग्लिश को अलग-अलग लहजे में बालती हुई देखी जा सकती है। लड़की का बोलन का तरीका और लहजा इतना क्लियर है कि आपके लिए भी इस वीडियो पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाएगा।

इंग्लिश बोलना हर किसी की पहली पसंद है और इसे बोलने के लिए सभी जिद्दोजहद करते हैं। हालांकि आज के समय में इंग्लिश ग्लोबल भाषा बन चुकी है। इस वजह से दुनिया के हर हिस्से में इंग्लिश बोला जाता है। जब दो देशों के बड़ी हस्ती मिलते हैं तो वो भी इंग्लिश में अपनी बातचीत को आगे बढ़ते हैं। हालांकि हर किसी का बोलने का तरीका अलग होता है। लेकिन क्या आपने किसी ऐसे को देखा है जो सारे लहजों में इंग्लिश बोलता हो? शायद न ही सुना हो, फिलहाल एक वीडियो इन दिनों इसी से जुड़ी सामने आई है। जिसमें एक लड़की अलग-अलग देशों के इंग्लिश लहजें को गजब तरीके से कॉपी कर रही है।
एक्स प्लेटफॉम पर आए दिन हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं। हाल ही में इसपर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक लड़की अलग-अलग देशों के इंग्लिश लहजे को गजब तरीके से कॉपी कर रही है। आप भी योच पड़ जाएंगे कि एक लड़की कैसे इतने लहजे में बात कर सकती है।
Girl shows her amazing talent of accents pic.twitter.com/XFOkuUm8Rs
— Crazy Clips (@crazyclipsonly) September 26, 2023
पहले वो अमेरीकी लोगों की तरह इंग्लिश बोलती है। वीडियो बना रही लड़की उसे लहजा बदलने के लिए देश का नाम बोलती जाती है और वो लगातार लहजा बदलती जाती है। इसके बाद वो ऑस्ट्रेलिया में बोले जाने वाले अंग्रेजी लहजे को कॉपी करती है। फिर वो महिला, फ्रांस, रूस, स्पेन, ब्रिटेन, तुर्की, इटैलियन जैसे देशों के लहजे को कॉपी करती है। पर सबसे ज्यादा मजेदार भारत का लहजा है जिसे वो हूबहू कॉपी करती है जैसे हमारे देश में बोला जाता है। इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।