For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ये है देश का सबसे बड़ा हाईवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से भी 4 गुना बड़ा

02:02 AM Nov 18, 2024 IST | Aastha Paswan
ये है देश का सबसे बड़ा हाईवे  दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से भी 4 गुना बड़ा

Expressway: 4,112 किलोमीटर लंबे इस हाईवे की शुरुआत बर्फ से लदे पहाड़ों और झरनों के नजारों के साथ होती है और समंदर के किनारे जाकर यह खत्म होता है।

देश का सबसे बड़ा हाईवे

देश में पिछले एक दशक में हाईवे से आगे बढ़कर एक्‍सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। इनमें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे देश का एक बड़ा इंफ्रा प्रोजेक्ट है। लेकिन, दूरी के मामले में यह सबसे पुराने हाईवे से पीछे है। हम आपको एक ऐसे राष्‍ट्रीय राजमार्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देश में हाईवे की रीढ़ कहा जाए तो गलत नहीं होगा। क्योंकि, यह राजमार्ग न सिर्फ देश का सबसे लंबा हाईवे है, बल्कि सबसे ज्‍यादा राज्‍यों से होकर भी गुजरता है।

बर्फीली वादियों से समंदर के किनारे तक

नेशनल हाईवे- 44 कश्‍मीर के श्रीनगर से शुरू होता है और कन्‍याकुमारी तक जाकर खत्म होता है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 4,112 किलोमीटर लंबा है। हालांकि, इसका पुराना नाम एनएच-7 है। कश्मीर में इसकी शुरुआत बर्फ से लदे पहाड़ों और झरनों के नजारों के साथ होती है तो पंजाब आते-आते सरसों के खेत मुसाफिरों का मन मोह लेते हैं।

7 राजमार्गों का संगम है NH-44

देश के सबसे बड़े हाईवे एनएच-44 का निर्माण एक बार में हुआ है, ऐसा नहीं है। दरअसल यह देश के 7 बड़े राजमार्गों को मिलाकर बनाया गया है। इनमें NH1A, NH1, NH2, NH3, NH75, NH26 और NH7 शामिल हैं। इन राष्ट्रीय राजमार्गों के मर्जर से देश में पहली बार नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर बना है। इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट आसान हुआ, साथ ही यहां बसने वाली आबादी को आर्थिक भी लाभ मिला। NH44 देश का सबसे बड़ा हाईवे तो है ही, बल्कि दुनिया का 22वां सबसे बड़ा राजमार्ग भी है. यह हाईवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसव (1350 किमी) से 4 गुना बढ़ा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×