Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

झड़ते बालों की समस्या को दूर करता है,ये 5 तरह के जूस

इस मौसम में सबसे ज्यादा किसी चीज की परेशानी है तो वह है झड़ते बाल। इतना ही नही झड़ते बाल सुनते ही चाहे कोई लड़का हो या लड़की हर कोई टेंशन में आ जाता है।

01:33 PM Aug 07, 2019 IST | Desk Team

इस मौसम में सबसे ज्यादा किसी चीज की परेशानी है तो वह है झड़ते बाल। इतना ही नही झड़ते बाल सुनते ही चाहे कोई लड़का हो या लड़की हर कोई टेंशन में आ जाता है।

इस मौसम में सबसे ज्यादा किसी चीज की परेशानी है तो वह है झड़ते बाल। इतना ही नही झड़ते बाल सुनते ही चाहे कोई लड़का हो या लड़की हर कोई टेंशन में आ जाता है। वैसा घबरा जाना लाजिमी भी है क्योंकि ये एक ऐसी परेशानी है जो आपके बालों के लिए किसी ग्रहण से कम साबित नहीं होती है। इससे आपके काले घने लंबे बाल जो आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगा देते हैं वो आपसे धीरे-धीरे दूर होने लग जाते हैं। 
Advertisement
वैसे क्या आप जानते हैं कि झड़ते बालों बचने के वैसे तो कई सारे घरेलू उपाय हैं,लेकिन अगर आपके पास इन नुस्खों को आजमाने का समय नहीं है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। जी हां क्योंकि आज हम आपके लिए कई सारे ऐसे जूस लेकर आए है जिनका सिर्फ नियमित रूप से सेवन करने से आप इस परेशानी को हमेशा-हमेशा के  लिए बाए-बाए कह सकते हैं।

1.कीवी जूस

कीवी से बना जूस बहुत स्वादिष्ट होता है। इस जूस में पोटैशियम और विटामिन सी हमारे बालों की जड़ों को मजबूत करता है और ये बालों का झडऩा काफी हद तक कम कर देता है। इसका सेवन करने से बाल घने भी बनते हैं। इसका आप नाश्ते के बाद नियमित रूप से सेवन करें। 

2.एलो वेरा जूस

एलो वेरा जूस में विटामिन सी,ई के अलावा बिटा कैरोटिन पाया जाता है। एलो वेरा जूस पीने से बालों में मजबूती और शाइन बरकरार रहती है। एलो वेरा के पत्तों का गूदा निकाल लें। इसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर इसे मिक्स कर इसका जूस तैयार कर लें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा संतरे का रस भी मिला सकते हैं। 

3.धनिया के पत्तें

धनिया के पत्तों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन,आयरन,फाइबर और विटामिन पाया जाता है। इससे आपके बालों को मजबूती मिलती है और आपको झड़ते हुए बालों की समस्या से छुटकारा मिलता है। थोड़े से धनिया के पत्तों के साथ टमाटर और 1 आंवला मिलाकर जूस तैयार कर लें। इस जूस का रोजाना सेवन करें जल्द ही झड़ते बालों की परेशानी से राहत मिलेगी।

4.अमरूद का जूस

अमरूम में फोलिक एसिड समेत एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। इस जूस का नाश्ते के बाद नियमित रूप से सेवन करें। इसके अलावा आप चाहे तो इस झड़ते बालों की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए खीरे के जूस का भी सेवन कर सकते हैं। 

5.गाजर का जूस

गाजर के जूस में बिटा कैरोटिन मौजूद होता है जो बालों में शाइन लाता है और बालों को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही गाजर का जूस विटामिन सी सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में सहायता करता है साथ ही ये बालों का झडऩा रोक देता है। 
Advertisement
Next Article