For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

साउथ का ये सुपरस्टार है God Of Meme, क्यों हो रहे हैं X पर ट्रेंड?

09:28 AM Feb 02, 2024 IST | Pratibha
साउथ का ये सुपरस्टार है god of meme  क्यों हो रहे हैं x पर ट्रेंड

South Actor Brahmanandam God Of Meme: इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #HappyBirthdayMemeGod खूब ट्रेंड कर रहा है। क्या आप जानते हैं कि यूजर्स God of Meme किसके लिए यूज कर रहे हैं।

बता दें, ये वीडियो  अकाउंट @BSB_PSPK ने शेयर किया है।

क्या आप जानते है ये कौन से अभिनेता हैं?

आपको बता दें इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #HappyBirthdayMemeGod काफी ट्रेंड कर रहा है। हालांकि ये किसके लिए किया जा रहा है ये हम आगे बताएंगे। शायद आप उसका नाम न जानते हों। हालांकि अगर सोशल मीडिया (South Actor Brahmanandam God Of Meme) यूजर्स इनका चेहरा देखेंगे तो जरूर पहचान जाएंगे। इनके मीम्स भी सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड होता है।

बता दें, ये वीडियो  अकाउंट @PreethamMalise ने शेयर किया है।

ब्रम्हानंदम God of Meme के नाम से हैं मशहूर

साउथ एक्टर ब्रह्मानंदम का 1 फरवरी को जन्मदिन है, वह 68 साल के हो गए हैं। सोशल मीडिया पर ब्रम्हानंदम के फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। उन्हें God of Meme कह रहे हैं। दरअसल अधिकतर (South Actor Brahmanandam God Of Meme) मीम में आपको ब्रम्हानंदम दिखाई देते हैं।फिल्मों से उनके सीन को निकालकर लोग मीम के लिए उपयोग करते हैं। उनके एक्सप्रेशन कमाल के होते हैं।

बता दें, ये वीडियो  अकाउंट @SHIVAJI_062 ने शेयर किया है।

महंगे कॉमेडी एक्टर में गिने जाते हैं

ब्रह्मानंदम सबसे महंगे कॉमेडी एक्टर भी कहे जाते हैं। साउथ के साथ ही वह हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। ब्रह्मानंदम के नाम पर जीवित एक्टर के रूप में सबसे ज्यादा (South Actor Brahmanandam God Of Meme) स्क्रीन क्रेडिट का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं, ब्रह्मानंदम 1,000 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनके नाम पर ये एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज है।

बता दें, ये वीडियो  अकाउंट @alluRamu19 ने शेयर किया है।

सोशल मीडिया लोग ऐसे दे रहे बधाई

ब्रह्मानंदम एक वर्सेटाइल एक्टर हैं लेकिन उन्हें कॉमेडी एक्टिंग करते देख लोगों को हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। ब्रह्मानंदम को पदमश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 28 साल में उन्होंने 1024 फिल्मों में काम किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×