टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

जनघोष बन गया अबकी बार 400 पार का नारा: CM योगी

01:11 PM May 17, 2024 IST | Yogita Tyagi

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में अब तक चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जबकि तीन चरण बाकी हैं। इसके बावजूद पूरे देश की जनता जनार्दन 4 जून के परिणाम को लेकर पहले से ही आश्वस्त है। CM योगी ने कहा कि लोग जानते हैं कि इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही जीत होगी। यही वजह है कि पूरे देश में एक बार फिर मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार का नारा गूंज रहा है। यह उद्घोष अब जनघोष बन गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बाराबंकी के जैदपुर मार्ग पर बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

400 पार का नारा गूंज रहा- CM योगी

Advertisement

इस दौरान उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार का नारा गूंज रहा है। यह उद्घोष अब जनघोष बन गया है। यह पूरे देश में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के विभाजनकारी तुष्टीकरण और अराजकता की नीतियों के खिलाफ देश की आम जनमानस की उद्घोषणा का शंखनाद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना की विजय का अबकी बार 400 पार का नारा एक नया उद्घोष भी है।

आमजन ने मोदी सरकार के साथ खुद को जोड़ा- CM योगी

CM योगी ने कहा कि देश में पिछले 10 वर्षों में हुए विकास कार्यों को देखते हुए देश के आमजन ने एक बार फिर मोदी सरकार के विजय श्री के साथ खुद को जोड़ा है। ऐसे में हमें बाराबंकी और मोहनलालगंज समेत उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में अपना योगदान देना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article