Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जिन लोगों ने तिरंगे को नहीं माना वह चला रहे हर घर तिरंगा अभियान: हरीश रावत

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन लोगों ने कभी तिरंगे को माना नहीं, तिरंगे में श्रद्धा नहीं रखी, तिरंगे को कभी हाथ में पकड़ा नहीं।

05:58 PM Aug 10, 2022 IST | Ujjwal Jain

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन लोगों ने कभी तिरंगे को माना नहीं, तिरंगे में श्रद्धा नहीं रखी, तिरंगे को कभी हाथ में पकड़ा नहीं।

हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी)ः कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन लोगों ने कभी तिरंगे को माना नहीं, तिरंगे में श्रद्धा नहीं रखी, तिरंगे को कभी हाथ में पकड़ा नहीं। यदि आज वो लोग हर घर तिरंगा अभियान चला रहे हैं, तो यह अच्छी बात है। यह लोग देर आये, दुरुस्त आये और अच्छा आये हैं। यह बात उन्होंने तिरंगा यात्रा के दौरान पत्रकारों से कही।
Advertisement
बुधवार को हरिद्वार में कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत हुई। दूसरे चरण में हरकी पैड़ी से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा शुरू की गई। यह यात्रा हरिद्वार शिवमूर्ति पर समाप्त हुई। यात्रा में हरीश रावत समेत हरिद्वार के कांग्रेसियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा शहर, गांव, गली में निकाली जा रही। उत्तराखंड के सभी 75 जिलों में यह यात्रा कांग्रेस निकाल रही है। बुधवार को हरिद्वार में कांग्रेसियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शामिल हुए। इस दौरान हरीश रावत हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीत पर जमकर थिरके। शिवमूर्ति से आरम्भ हुई भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा हरकी पैड़ी पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि अंग्रेज भारत छोड़ो की कल 80वीं वर्षगांठ थी। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस देश जोड़ो तिरंगा यात्रा प्रदेश की हर गली और गांव-गांव में निकाल रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य भारत को एकजुट करना है।
पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की गली के बाहर बीजेपी नेता एवं खादी ग्रामोद्योग के सदस्य दीपक टंडन के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग पर हरीश रावत ने कहा कि यह भाजपा सरकार की पहचान है। जो कुछ हुआ है, जिस तरीके से धर्मनगरी हरिद्वार में जहां प्रेम और स्नेह की गंगा बहती थी। वहां भाजपा ने गोली और शराब का राज कायम कर दिया है। यह इसी का नतीजा है। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के हटने के बाद भाजपा में मिठाईयां बंट रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहले मिठाईयां बंटी, अब गोलियां चली और अब थोड़े समय बाद चप्पल-जूते भी चलेंगे। अब जनता के सामने भाजपा का असली चरित्र सामने आ रहा है।
हरीश रावत ने बिहार में नई सरकार बनने पर कहा कि महाराष्ट्र में ईडी, इनकम टैक्स, आईबी, सीबीआई के दम पर सत्ता परिवर्तन किया, लेकिन बिहार में जनता की भावना ने सत्ता परिवर्तन कराया है। इस समय बिहारी नहीं, बल्कि पूरा हिंदुस्तान नीतीश और तेजस्वी यादव के साथ राहुल व सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहा है। इस मौके पर मेयर अनिता शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, प्रदेश महासचिव डॉ. संजय पालीवाल, मुरली मनोहर, अमन गर्ग, रवि बाबू शर्मा, राजीव भार्गव, महावीर वशिष्ठ, तरुण व्यास, ओम पहलवान्, नितिन यादव, आकाश बिरला, सतेंद्र, यागिज्ञ वर्मा, शुभम जोशी, ऋषभ वशिष्ठ, शंकर, दीपक पाण्डेय, शुभम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजेंद्र चुटेला, नरेश चनियाना, विमल साटू, नितिन तेश्वर, वीरेंद्र श्रमिक, कैश खुराना, राजेंद्र जाटव, संतोष चौहान, बीना कपूर, विमला पाण्डेय, नीटू, विजय, सुरेश, सोम मालिक, अजय गुप्ता, तुषार कपिल, संजय शर्मा आदि शामिल रहे।
Advertisement
Next Article