W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM मोदी की रैली के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सभी मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

07:51 PM Dec 21, 2019 IST | Shera Rajput

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

pm मोदी की रैली के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  सभी मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे
Advertisement
दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
Advertisement
Advertisement
रामलीला मैदान पुरानी दिल्ली के दरियागंज से करीब एक किमी दूर है, जहां संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी।
Advertisement
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियों को तैनात किया जाएगा। प्रत्येक कंपनी में 70 से 80 जवान होते हैं।
उन्होंने बताया, ‘‘ उपायुक्त स्तर के 20 पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। दिल्ली पुलिस के एक हजार जवान, ड्रोन रोधी टीम और एनएसजी कमांडो भी सभा स्थल की सुरक्षा करेंगे। इलाके में लोगों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी और दुकानें बंद रहेंगी।’’
सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। बैठक में अन्य चीजों के अलावा यह फैसला लिया गया कि अफवाहों पर काबू पाने के लिए सोशल मीडिया की निगरानी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि असमाजिक तत्वों का राजधानी में प्रवेश रोकने के लिए दिल्ली आने वाले वाहनों की सीमा पर गहन तलाशी ली जा रही है। रविवार को बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। रामलीला मैदान जाने वाले सभी मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इमारतों पर विशेष सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे।
दिल्ली पुलिस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) और भाजपा से करीबी संपर्क बनाए हुए है।
भाजपा नेता विजय गोयल ने एक बयान में कहा कि दिल्ली की 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों के बाशिंदों को मालिकाना हक देने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देने के लिए आयोजित इस रैली की तैयारियां जोरशोर से जारी हैं।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×