Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महाठग सुकेश चंद्रशेखर की मदद के आरोप में नपे तिहाड़ जेल के DG, हुआ ट्रांसफर

महाठग सुकेश चंद्रशेखर की मदद करने के आरोपों के बाद चर्चा में आए तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल का तबादला कर दिया गया है।

01:34 PM Nov 04, 2022 IST | Desk Team

महाठग सुकेश चंद्रशेखर की मदद करने के आरोपों के बाद चर्चा में आए तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल का तबादला कर दिया गया है।

दिल्ली की तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल का तबादला कर दिया गया है। स्पेशल सीपी संजय बेनीवाल को तिहाड़ का नया डीजी बनाया गया है। महाठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले को लेकर चर्चा में आने के बाद डीजी संदीप गोयल के खिलाफ ये कार्रवाई हुई। संदीप गोयल पर सुकेश की मदद करने का आरोप है।
Advertisement
महाठग सुकेश की मदद करने के आरोप में 81 से ज्यादा जेल अधिकारी दिल्ली पुलिस की जांच के घेरे में हैं। आरोप है कि सुकेश उन्हें रिश्वत दे रहा था। कुछ समय पहले ही सुकेश ने एक पत्र दिल्ली के एलजी को लिखा था जिसमें दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर भी पैसे लेने का आरोप लगाया था।
12 महीनों में सुकेश ने दिया 12 करोड़ 
आरोप है कि सुकेश ने एक करोड़ रुपये महीना देकर जेल के अंदर मौजूद पूरे स्टाफ और जेलर को भी अपनी सेवा में लगा रखा था। वो 12 महीनों तक रोहिणी जेल में बंद था और और तब तक वो जेल को 12 करोड़ रुपये रिश्वत के तौर पर दे चुका था।  
महाठग को दिया गया पूरा बैरक 
रोहिणी जेल में रहने के दौरान सुकेश चंद्रशेखर की कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं, जो 7 अगस्त 2021 की बताई जा रही थीं। पता चला कि सुकेश को जेल के अंदर अलग से पूरा बैरक दिया गया था, इतना ही नहीं उसके बैरक की पर्देदारी की गई थी। जो CCTV की नजरों से बचने के लिए था।
Advertisement
Next Article