टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

वीडियो:सोशल मीडिया की जनता गरीबी का मजाक बनाने को ढूंढने में जुटी

आजकल के लोग सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स और फेमस होने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार बैठे हैं।

01:19 PM Nov 30, 2019 IST | Desk Team

आजकल के लोग सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स और फेमस होने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार बैठे हैं।

आजकल के लोग सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स और फेमस होने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार बैठे हैं। कोई जानलेवा स्टंट्स करता है तो कोई खुद की खुशी के लिए दूसरे की खुदकुछ को भी कैमरे में बड़े टशन में होकर कैद कर लेता है। यह एक ऐसी बात है जिसे इंटरनेट के विरोध में सबसे बड़ा तर्क बनाया जा सकता है। वैसे इस दुनिया में कई सारे लोग आज भी मौजूद है जो सारी बेशर्मी की हद पार कर सकते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही दुखद वीडियो ट्विटर पर खूब सुर्खियों में हैं। 
Advertisement
आखिर क्या हो गया है हम लोगों को
ट्विटर पर सिंह वरुण नाम के एक यूजर ने यह वीडियो पोस्ट किया है। 15 सेकेंड के इस टिक टॉक वीडियो को मुंबई का बताया जा रहा है। रात का समय है सड़क के बीच डिवाइडर पर दो लोग नजर आ रहे हैं। इनमें से एक लेटा हुआ है और दूसरा उसके साथ बैठकर बातें कर रहा है। इनकी तो इतनी ज्यादा मजबूरी है कि आसामान ही इनका घर है। मगर इस दौरान बाई ओर से दो बाइक सवार लड़के इनके पास आते हैं। इनमें से पीछे बैठा हुआ लड़का सोए हुए शख्स पर बाल्टी से पानी डाल देता है और वहां से बाइज तेज रफ्तार में भगाकर ले जाता है। 
आपको तो भी हंसी नहीं आ रही
यह बेहद शर्मनाक घटना यहीं नहीं थमती। सड़क के इस पार कोई इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा है। जैसे ही बाइक सवार लड़के पानी डालते है कैमरे के सामने एक लड़का बाइक से आता है और हंसते हुए वहां से निकल जाता है। बिल्कुल इस तरह से जैसे की वहां पर कोई मजाक चल रहा हो। अगर आपको भी यह देखकर सचमुच हंसी आ रही है तो आपको भी शर्म आनी चाहिए कि हम लोग सिर्फ अपनी खुशी के लिए किस हद तक नीचे गिर जाते हैं। यह वीडियो इसी का प्रमाण है।

अब लोग कर रहे हैं कानूनी कार्रवाई
इस विडियो को ट्विटर पर 29 नवंबर के दिन शेयर किया गया था। खबर लिखे जाने तक इसको हजारों लोग बार देखा जा चुका है। जबकि वीडियो पर कॉमेंट्स सेक्शन में सैकड़ों लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों ने तो यह सलाह भी दी है कि इन लड़कों को ढूंढकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। इतना नहीं लोग अब पुलिस से अपील कर रहे हैं कि वह इलाके के सीसीटीवी फुटेज के जरिए इन आरोपियों  की तलाश करें। 
 
Advertisement
Next Article