Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हरियाणा कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

04:12 PM Aug 12, 2024 IST | Saumya Singh

हरियाणा : देश भर में शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उसी कड़ी में सोमवार को हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगाधरी शहर में जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा शुरू होते होते ही जनसैलाब में तब्दील हो गई। हजारों युवाओं, स्कूली छात्र छात्राओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और जगाधरी के स्थानीय लोगों ने इस तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।

Highlight :

देशभक्ति के रंग में रंगा जगाधरी शहर

तिरंगा यात्रा ने पूरा जगाधरी शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। लोग हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम, भारत माता की जय के जयघोष लगाते हुए नजर आए। जहां-जहां से भी तिरंगा यात्रा निकली, पुष्प वर्षा कर लोगों का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। आज तक का सबसे अभूतपूर्व समर्थन इस तिरंगा यात्रा को मिला है। आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी कड़ी में पूरे देश में और पूरे हरियाणा में शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन

उन्होंने आगे कहा कि इस दिन हम अपने शहीदों को याद करें। जिन महापुरुषों ने देश के लिए बलिदान दिया, चाहे आजादी की लड़ाई में या आजादी के बाद, उन सभी को आज याद करने का दिन है। देश की एकता और अखंडता के लिए जिन्होंने अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया, उन सब को याद रखें और उन सब को प्रणाम करें। उन्होंने कहा कि हमारे वीर शहीद जैसा भारत को देखना चाहते थे। हम सबको वैसा भारत बनाने का प्रयास करना चाहिए। विकसित भारत का जो सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा है, उसे संकल्प के साथ हम सबको मिलकर पूरा करना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article