W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बंगाल में नतीजों के बाद TMC के गुंडों का तांडव, हिंसा, रेप, 9 से अधिक BJP वर्कर्स की हत्या: विजयवर्गीय

भाजपा ने सोमवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में उसके नौ से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। पार्टी ने इस हिंसा के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा तथा उनके समर्थकों व सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया।

09:52 PM May 03, 2021 IST | Ujjwal Jain

भाजपा ने सोमवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में उसके नौ से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। पार्टी ने इस हिंसा के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा तथा उनके समर्थकों व सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया।

बंगाल में नतीजों के बाद tmc के गुंडों का तांडव  हिंसा  रेप  9 से अधिक bjp वर्कर्स की हत्या  विजयवर्गीय
Advertisement
भाजपा ने सोमवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में उसके नौ से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। पार्टी ने इस हिंसा के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा तथा उनके समर्थकों व सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया। बंगाल बीजेपी के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि टीएमसी की जीत के बाद 700 गांवों में हिंसा हुई है। महिलाओं के साथ रेप हुआ है और उनके कार्यकर्ताओं की हत्याएं हुई हैं।
Advertisement

विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि बीरभूम में हमारी दो महिला कार्यकर्ताओं के साथ उठा ले गए और उनके साथ रेप किया गया। एक विशेष वर्ग के लोग 700 गांवों में लूट-पाट कर रहे हैं।
Advertisement
भाजपा महासचिव व पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ममता जी की जीत के बाद उनके कार्यकर्ता जश्न मना रहे है और भाजपा कार्यकर्ताओं के घर तोड़ रहे है। अब तक 9 से ज़्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है।’’
Advertisement

भाजपा नेता ने इस ट्वीट के साथ हिंसा की घटनाओं से संबंधित एक वीडियो भी साझा किया।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी पश्चिम बंगाल सरकार से विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने के लिए हिंसा की घटनाओं पर रिपोर्ट मांगी है। ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में शानदार सफलता दर्ज की।
भाजपा महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने ट्वीट किया, ‘‘ममता बनर्जी सुन लीजिए। राज्य के लोगों ने आपको जनादेश दिया और उनकी रक्षा करना आपका कर्तव्य है। लेकिन आप कभी ममता रखने वाली मुख्यमंत्री नहीं रहीं। इस बार हम अपने 18 सांसदों और 77 विधायकों के साथ आपका जोरदार मुकाबला करेंगे।’’
उल्लेखनीय है कि चुनावी नतीजे आने के बीच ही रविवार को राज्य के कई हिस्सों से हिंसा की घटनाएं सामने आने लगी थीं। इसके मद्देनजर ममता बनर्जी ने अपने कार्यकर्ताओं से राज्य में शांति बनाए रखने की अपील की थी।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×