भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन के महीने में इन चीजों को ले आएं घर, जीवनभर नहीं होगी पैसों की कमी
सावन के पवित्र माह में भक्तों की मनोकामना शिव जी जल्द सुनते हैं।सावन में भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व बताया गया है।
09:52 AM Jul 22, 2022 IST | Desk Team
सावन के पवित्र माह में भक्तों की मनोकामना शिव जी जल्द सुनते हैं। सावन में भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व बताया गया है। सावन के सोमवार भगवान शिव की पूजा करने से मन की हर इच्छा पूरी हो सकती है। सावन का महिना शुरु हो चुका है।
Advertisement
कहा जाता है कि इस महिने शिव की पुजा करने से भगवान प्रसन्न हो जाते हैं। शास्त्रों में कुछ वस्तुओं का जिक्र है जिन्हें अगर आप सावन में घर ले आएं तो भोलेनाथ की कृपा से भाग्योदय होता है। आइए जानते हैं सावन में कौन सी चीजें खरीदने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।
गंगाजल- सावन के पहले दिन या किसी भी सोमवार को गंगाजल घर लाकर किचन में रख दें। इससेघर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य में कभी कमी नहीं आएगी।
चांदी का कड़ा -भगवान भोलेनाथ पैरों में चांदी का कड़ा धारण किए हुए है। सावन का महीने में चांदी का कड़ा खरीदना शुभ माना जाता है। जो जातक चांदी का कड़ा हाथ या पैर में पहनने के इच्छुक हैं वो इसे सावन के शुभ मुहूर्त में धारण करें।
डमरू- भोलेनाथ के साथ हमेशा नजर आने वाले डमरू के घर में होने से कभी अमंगल नहीं होता। डमरू की ध्वनि में इतनी शक्ति है जो घर के वातावरण को तनाव मुक्त बना देती है। सावन में शिव की स्तुति रोजाना घर डमरू बजाकर की जाए तो शिव जी बहुत प्रसन्न होते हैं।
त्रिशूल-शिव जी का त्रिशूलबुरी शक्तियों से घर और परिवार की रक्षा करता है। इसके घर में होने से अपदाओं का डर नहीं रहता।तांबे या चांदी का त्रिशूल घर में रखना शुभ माना गया है।
Advertisement