W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की आज पहली वर्षगांठ

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की आज पहली वर्षगांठ

01:46 AM Jan 22, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की आज पहली वर्षगांठ

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की आज पहली वर्षगांठ
Advertisement

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की आज पहली वर्षगांठ है। यह मंदिर वर्ष 2024 में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा था। भक्तों के करीबन 500 वर्षों के इंतजार के बाद जन्मभूमि पर भगवान राम अपने इस भव्य मंदिर में विराजमान हुए थे। सभी की आंखें नम हो गई थी। पूरे विश्व में यह दृश्य देखा गया। इस मंदिर को पूरा करके रामलाल की मूर्ति स्थापित करना किसी चमत्कार से कम नहीं था।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुलिस ने सुरक्षा के किए खास इंतजाम अयोध्या के एसपी सिटी मधुसूदन सिंह ने मीडिया को सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने पर श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफा हो सकता है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से खास इंतजाम किए गए हैं। हमारे पास पुलिस बल उपलब्ध है। इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल, सबकी ड्यूटी लगाई गई है। सेक्टर जोन पर पार्किंग की व्यवस्था है। लगभग 17 पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। इनमें जो भी यात्री आ रहे हैं उनके लिए पार्किंग के स्थान दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि भीड़ को देखते हुए बिल्डिंग स्तर चिह्नित किए हैं जिनमें ड्यूटी लगाई गई है।

कार्यक्रम में कई वीआईपी होंगे शामिल

ट्रस्ट ने कहा कि 110 वीआईपी सहित मेहमानों को निमंत्रण पत्र वितरित किए गए हैं। इनमें से कई लोग 22 जनवरी,2024 को मूल प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। राय ने कहा कि पिछले साल शामिल नहीं हो पाने वालो को इस साल वर्षगांठ समारोह में शामिल किया जाएगा। दैनिक कार्यक्रम में दोपहर 2 बजे से राम कथा सत्र सुरू होते हैं, उसके बाद रामचरितमानस पर प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। प्रत्येक सुबह प्रसाद वितरण की योजना बनाई गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उपस्थित लोग भक्त और आध्यात्मिक अनुभव का आनंन लें।

फूलों से सजाए अपने घरों को

राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर भगवान राम के स्‍वागत के लिए अपने घर को फूलों से सजाएं। मुख्‍य द्वार को गेंदे के फूलों से सजाएं और आम के पत्‍तों का तोरण बनाकर लगाएं। घर के मंदिर को फूलों से सजाएं। इस दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाने से भी आपको विशेष पुण्‍य की प्राप्ति होगी होगी और भगवान राम की विशेष कृपा आपको प्राप्‍त होगी।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×