दिल्ली विधानसभा चुनाव: आज राहुल गांधी जंगपुरा और संगम विहार में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी नेता राहुल गांधी आज जंगपुरा और संगम विहार में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे।
05:41 AM Feb 04, 2020 IST | Desk Team
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल जनता को लुभाने के लिए ताबड़तोड़ रैलिया कर रहे है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज जंगपुरा और संगम विहार में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे।
Advertisement
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज द्वारका में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने कल कड़कड़डूमा में रैली की थी। राहुल गांधी की सभा जंगपुरा में शाम को 4 बजे होगी, जबकि शाम 6 बजे वह संगम विहार के चुनावी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
इनके अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी राजौरी गार्डेन में चुनावी रैली करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी दिल्ली में जनसभा करेंगे और रोड शो में हिस्सा लेंगे। अमित शाह आज मोती नगर विधानसभा, पटेल नगर विधानसभा और तिमारपुर विधानसभा, दिल्ली कैंट विधानसभा में रहेंगे।
गौरतलब है कि कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए दिल्ली में 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 11 फरवरी को वोटों की गिनती होगी और चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे।
Advertisement