टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

आज रामलीला मैदान से उठने वाली आवाज सल्तनत की जड़ें हिला देगी : चौटाला

NULL

12:40 PM Mar 07, 2018 IST | Desk Team

NULL

बाढड़ा : एसवाईएल के पानी पर हरियाणा प्रदेश विशेष कर दक्षिणी क्षेत्र के किसानों का हक है और इनेलो इसके लिए सड़क से संसद तक का संघर्ष कर रही है। सात मार्च के रामलीला मैदान से उठने वाली लाखों किसानों की आवाज देश की सल्तनत की जड़ें को हिला देगी। आंदोलन का यह एक दिन प्रदेश में किसानों के भाग्य का निर्णायक फैसला साबित होगा। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने गांव झोझुकलां व बधवाना में इनेलो कार्यकर्ताओं व बुजुर्गो से मिलते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने पिछले तीन पीढिय़ों से देवीलाल परिवार के साथ सहयोग किया है जो सदैव दिलों में याद रहेगा।

Advertisement

इस अवसर पर कई गांवों के किसानों ने उनसे मुलाकात करते हुए कृषि उत्पादन के भावों में कमी, खाद बीज के भावों में अप्रत्याशित वृद्धि, बिजली पानी की कमी व युवावर्ग पर पड़ रही बेरोजगारी की मार से अवगत करवाया तो उन्होंने कहा कि भाजपा केवल पूंजीपतियों का वह दल है जिसे धरातल से कोई लेनादेना नहीं है और ग्रामीण, गरीब, पिछड़े वर्ग के साथ ये केवल वोट तक की ही दोस्ती रखते हैं। पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. देवीलाल ने सदैव किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया और उनके कदमों पर चलते हुए प्रत्त्येक इनेलो कार्यकर्ता आज प्रदेश के हितों के लिए तन मन धन से लड़ाई लड़ रहा है। आज किसान व उसका बेटा अपने घरेलू खर्चे के लिए भी भाव नहीं ले पा रहा है।

इनेलो की 7 मार्च की दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली प्रदेश में ही नहीं अपितु देश की राजनीति में नया रिकार्ड कायम करते हुए भाजपा के खिलाफ आमजन मानस की बगावत का शंखनाद करेगी। उन्होने ग्रामीणों से सात मार्च को हजारों की संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की। बधवाना पहुंचने पर इनेलो जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका व मिडिया प्रभारी राजेन्द्र हुई के नेतृत्व में युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया जिसपर उन्होंने सभी को सात मार्च की दिल्ली रैल्ी का न्यौता भी दिया। उनके अलावा इनेलो जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, पूर्व विधायक कर्नल रघबीर छिल्लर, हल्का अध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री, सज्जन बलाली, विजय पंचगांवा, ऋषिपाल उमरवास, प्रैस प्रवक्ता राजेन्द्र हूई, रामवैतार बाढड़ा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

– प्रविन्द्र सांगवान

Advertisement
Next Article