For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Top 10 Gangster Movies:बॉलीवुड 90s की सबसे बेहतरीन गैंगस्टर फ़िल्में, KGF और Pushpaभी इनके आगे फ़ेल

09:31 AM Dec 07, 2024 IST | Priya Mishra
top 10 gangster movies बॉलीवुड 90s की सबसे बेहतरीन गैंगस्टर फ़िल्में  kgf और pushpaभी इनके आगे फ़ेल

ब्लैक फ्राइडे

बॉलीवुड की बेस्ट गैंगस्टर मूवी है ‘ब्लैक फ्राइडे’ इसकी स्टोरी 1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों पर बेस्ड थी। के. के. मेनन, पवन मल्होत्रा, आदित्य श्रीवास्तव, दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे कलाकारों से भरी इस फ़िल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है।

सत्या

‘सत्या’ गैंगस्टर शैली की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जे.डी. चक्रवर्ती, मनोज बाजपेयी और परेश रावल जैसे सितारे थे। यह एक आम आदमी की कहानी है जिसकी ज़िंदगी झूठे आरोपों के कारण नरक बन जाती है और फिर वह गैंगस्टर बनकर बदला लेता है।

गैंग्स ऑफ़ वासेपुर

यह अनुराग कश्यप की दूसरी फिल्म है जो इस लिस्ट में शामिल है। इसके डायलॉग्स से लेकर कलाकारों की एक्टिंग तक, सब कुछ कमाल का था। आज भी दर्शक उन्हें याद करते हैं या उनके बारे में बात करते नजर आते हैं।

ओमकारा

विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित ‘ओमकारा’ में सैफ अली खान, अजय देवगन, बिपाशा बसु, विवेक ओबेरॉय और करीना कपूर ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं।

वास्तव

संजय दत्त की यह सुपरहिट फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है। कहा जाता है कि महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी गैंगस्टर छोटा राजन से काफी मिलती जुलती है।

मकबूल

यह फिल्म भारतीय सिनेमा में शेक्सपियर के सबसे लोकप्रिय रूपांतरणों में से एक है। इसमें इरफ़ान खान, तब्बू, पंकज कपूर, अनुपम खेर ने अभिनय किया है। इसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है।

कंपनी

राम गोपाल वर्मा निर्देशित इस फिल्म की कहानी गैंगस्टर युद्ध पर आधारित है। इसमें मोहनलाल, अजय देवगन, मनीषा कोइराला, विवेक ओबेरॉय और अंतरा माली जैसे कलाकार थे।

परिंदा

जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, माधुरी दीक्षित अभिनीत यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो अपने दोस्त की मौत का बदला लेने के लिए एक गिरोह में शामिल हो जाता है। विधु विनोद चोपड़ा इसके निर्देशक थे।

अब तक छप्पन

2004 में रिलीज हुई यह फिल्म एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर की कहानी थी। इसमें नाना पाटेकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

डॉन

मेगा स्टार अमिताभ बच्चन की यह फिल्म भी इसमें शामिल है। इस फिल्म का निर्देशन चंद्रा बरोट ने 1978 में किया था। ‘खई के पान बनारस वाला’ गाना इसी फिल्म में था। इसमें जीनत अमान, प्राण, इफ्तिखार जैसे कलाकार भी थे।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Priya Mishra

View all posts

Advertisement
×