For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भारत के टॉप शाही महल, जहां खुद भी राजा-रानी जैसा करेंगे महसूस

01:49 PM Feb 27, 2024 IST | Aastha Paswan
भारत के टॉप शाही महल  जहां खुद भी राजा रानी जैसा करेंगे महसूस

Top Shahi Mahal: भारत एक ऐसा देश है जो अपने समृद्ध इतिहास से घिरा हुआ है, जहां आपको कई महल, सुंदर वास्तुकला से भरपूर इमारतें देखने को मिलेंगी। इसलिए भारत की खूबसूरती को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। अगर आप भी कही घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन महलों की सैर कर सकते हैं।

Highlights

  • भारत के टॉप शाही महल
  •  जहां खुद भी राजा-रानी जैसा करेंगे महसूस
  • दुनियाभर के लोग देखने आते हैं महल

भारत के top शाही महल

भारत अपने समृद्ध अतीत से घिरा हुआ है देश, जहां आपको कई महल, कई खूबसूरत वास्तुकला के साथ इमारतें दिख जाएंगी। लोगों को तो यहां जाते ही राजघराने में रहने का एहसास होने लगता है, हर तरफ का नजारा ऐसा लगता है कि अभी कोई रानी या राजकुमार आपका आदर सत्कार करने के लिए आएगा। जी हां, इन पैलेस के खूबसूरती आज भी लोगों हैरान कर देती है। इनमें से कई महल तो रोमनों, इस्लामी साम्राज्यों और उस समय के कई अन्य महत्वपूर्ण इन्फ्लुएंसर्स से प्रेरित हैं। सदियों से खड़े इन महलों में एक या दो बार तो जरूर जाएं। आज हम आपको देश के कुछ ऐसे महलों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी वास्तुकला आज भी लोगों को हैरान कर रही है।

उज्जयंत पैलेस

त्रिपुरा का सबसे सुंदर स्थानों में से एक और भारत के सबसे मान्यता प्राप्त पैलेसों में से एक उज्जयंत पैलेस सच्ची में एक सुंदर महल है। महान कवि रबींद्रनाथ टैगोर ने इस पैलेस का नाम दिया था और इस पैलेस को लंबे समय तक कई शासकों ने शासन किया। अब यह पैलेस एक संग्रहालय में बदल दिया गया है। ये पैलेस अगरतला में है।

लक्ष्मी विलास पैलेस

वडोदरा का लक्ष्मी विलास पैलेस बकिंगहैम पैलेस से चार गुना बड़ा है। यदि आप कला का एक उदाहरण देखना चाहते हैं, तो इस पैलेस को ज़रूर देखें. यह बड़ौदा गायकवाड़ के राजवंश का घर है। 1890 में मेजर चार्ल्स मंट ने महाराजा सयाजीराव गायकवाड़  के लिए इस पैलेस की इंडो-सारासेनिक शैली में डिज़ाइन किया था, जिसे अब एक पैलेस संग्रहालय में बदल दिया गया है. ये पैलेस वडोदरा में है।

महाराजा सवाई

महाराजा सवाई जय सिंह को उत्कृष्ट वास्तुकला के साथ पैलेस बनाने के लिए जाना जाता है। जयपुर का सिटी पैलेस उनके भव्य संरचनाओं के संग्रह में से एक है। ये पैलेस जयपुर में है।

जय विलास पैलेस

जय विलास पैलेस को महाराजा जयाजी राव सिंधिया ने 1874 में बनवाया था. इस भव्य संरचना का डिज़ाइन करने वाले आर्किटेक्ट माइकल फिलोस थे और उन्होंने अपने डिज़ाइन्स में यूरोपीय वास्तुकला को शामिल किया. ये पैलेस ग्वालियर मे है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×