देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Tourist Places In Delhi: क्या आप भी दिल्ली पहली बार घूमने जा रहे हैं और आपको दिल्ली में घूमने के लिए कोई खास जगह नहीं मालूम है, तो आज हम आपको बताएंगे कि दिल्ली की ऐसे कौन सी जगह हैं जहां आप घूम सकते हैं।
Highlights
अगर आप दिल्ली में नहीं रहते और वीकेंड या लंबी छुट्टियों पर किसी अच्छी जगह जाने का प्लान बनाते हैं और अक्सर मौसम के हिसाब से अपनी डेस्टीनेशन चुनते हैं। यदि आप दिल्ली जा रहे हैं, लेकिन इस जगह के बारे में आपको कोई जानकारी नहीं है, तो आज हम आपको बताएंगे कि दिल्ली के 5 ऐसे पर्यटन जगहों के बारे में, जहां लोग न केवल भारत से बल्कि विदेशों से भी आते हैं। यहां पूरे साल लोगों की भीड़ देखी जाती है।
हम बचपन से ही दिल्ली में स्थित इंडिया गेट के बारे में पढ़ते हैं और इसे टेलीविजन पर भी देखते हैं। इसका इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। इंडिया गेट भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को समर्पित है और इसे 1931 और 1933 के बीच निर्मित किया गया था। यह भारतीय सेना के समर्पण, साहस और बलिदान को स्मृति में रखता है. इसकी ऊचाई लगभग 42 मीटर है। आप जब भी दिल्ली आएं तो इंडिया गेट जरूर घूमने जाएं।
कुतुब मीनार भारत के प्रसिद्ध और आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। इसकी ऊचाई 73 मीटर है और यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है। इसके आस-पास कई बाजार हैं जहां आप भारतीय कला, हस्तशिल्प, और स्थानीय वस्त्रों का आनंद ले सकते हैं। आप यहां अपनी फैमिली के साथ घूमने जा सकते हैं।
लाल किला एक एतिहासिक इमारत है, जो मुगल सम्राट शाहजहाँ ने बनवाया था। इसे 1638 और 1648 के बीच निर्मित किया गया था इस किले में एक संग्रहालय है। यहां आप पारंपरिक हस्तशिल्प देख सकते हैं। लाल किले की लाल दीवारें स्वयं में अनूठी हैं। अगर आप एतिहासिक जानकारी के इच्छुक हैं तो यहां जा सकते हैं।
दिल्ली में शांति पाने के लिए आपको लोटस टेम्पल जरूर जाना चाहिए। यह प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल है और इसे 1986 में बनाया गया था। इसमें 27 पुष्पक रेखाएँ हैं, जो संगमर्मर से बनी हैं। इसका निर्माण ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थित ओपेरा हाउस की रेखाओं के आधार पर किया गया है। यहां शांती पाने के लिए सैकड़ों लोग आते हैं।
दिल्ली में स्थित अक्षरधाम मंदिर जरूर देखें। इसे स्वामीनारायण मंदिर भी कहा जाता है। 6 नवंबर 2005 को इसका उद्घाटन किया गया और 8 नवंबर को जनता के लिए खोला गया। यहां आप बोर्डवॉक, लाइट शो, थिएटर, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकते हैं।