W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

त्राहिमाम! हिमाचल में मानसून मचा रहा तबाही, अब तक 21 मौतें और 400 करोड़ का नुकसान

11:00 AM Jul 03, 2025 IST | Neha Singh
त्राहिमाम  हिमाचल में मानसून मचा रहा तबाही  अब तक 21 मौतें और 400 करोड़ का नुकसान
Himachal Flood

Himachal Pradesh Flood: हिमाचल प्रदेश में मानसून अपने साथ मातम लाया है। हिमाचल में इस समय कुदरत का कहर बरपा है। हिमाचल में 20 जून से ही भारी बारिश तबाही मचा रही है। बादल फटने और लैंडस्लाइड के कारण राज्य में 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग जख्मी हैं। इसके अलावा 34 लोग अब तक अलग-अलग जगहों पर बादल फटने से लापत हैं। अब तक बारिश और भूस्खलन के कारण 245 सड़कें ब्लॉक हो गई हैं। अगर आर्थकि नुकसान की बात करें तो राज्य को अब तक 407.02 करोड़ रुपए का प्रशासनिक नुकसान उठाना पड़ा है। इसके अलावा बिजली के 918 ट्रांसफार्मर को नुकसान हुआ है।

Advertisement

 फ्लैश फ्लड अलर्ट

राज्य के कई इलाकों में एनडीआरएफ-एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य कर रही हैं। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान शिमला, कुल्लू, चंबा, मंडी और कांगड़ा जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं, आज और कल राज्य में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 8 जुलाई तक राज्य में भारी बारिश की भी संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Advertisement

Advertisement

370 लोगों को बचाया गया

लोगों के घर बादल फटने की घटनाओं में क्षतिग्रस्त हो गए हैं या जिन तक पहुंचना संभव नहीं था। प्रशासन ने अब तक ऐसे करीब 370 लोगों को बचाया है। बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने मंडी जिले के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बचाव और आपदा राहत के लिए वायुसेना की मदद मांगी।

Also Read- Karnataka: नाबालिग को बाइक देने पर वाहन मालिक को जेल, 30 हजार का जुर्माना

Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
Advertisement
×