W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Train Accident: दुर्घटना के बाद कंचनजंघा एक्सप्रेस का काम पूरा, कोलकाता के सियालदह स्टेशन पहुंची

08:41 AM Jun 18, 2024 IST | Yogita Tyagi
train accident  दुर्घटना के बाद कंचनजंघा एक्सप्रेस का काम पूरा  कोलकाता के सियालदह स्टेशन पहुंची

Train Accident: सोमवार को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में एक मालगाड़ी के कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराने से कम से कम 8 यात्रियों की मौत हो गई थी और 25 से अधिक लोग घायल हो गए थे। अब कंचनजंगा एक्सप्रेस में मरम्मत का काम पूरा हो चुका है जिसके बाद गाड़ी मंगलवार की सुबह अपने गंतव्य स्टेशन कोलकाता के सियालदह पहुंची। यह दुर्घटना सोमवार को दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में हुई। इस दुर्घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए।

  • मालगाड़ी के कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराने से 8 यात्रियों की मौत हो गई थी
  • हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हो गए थे
  • अब कंचनजंगा एक्सप्रेस में मरम्मत का काम पूरा हो चुका है
  • गाड़ी मंगलवार की सुबह अपने गंतव्य स्टेशन कोलकाता के सियालदह पहुंची

यात्रियों ने जताया दुख

जब ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुई उस समय उसमें मौजूद एक यात्री ने इस दुखद घटना को याद करते हुए चिंता और डर व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "जब यह दुर्घटना हुई, तब मैं S7 में थी। इस दुर्घटना के बाद हम बहुत डरे हुए हैं। मेरे माता-पिता भी चिंतित हैं।" अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की जांच के लिए स्टेशन पर डॉक्टरों की एक टीम, एम्बुलेंस, भोजन और आपातकालीन बिस्तरों की व्यवस्था की गई थी। पूर्वी रेलवे के CPRO कौशिक मित्रा ने कहा, "हमने 10 से ज़्यादा बेड का भी इंतज़ाम किया है।"

अधिकारियों ने बताई ये वजह

 

उन्होंने यह भी कहा कि पहली नज़र में ऐसा लगता है कि मालगाड़ी के ड्राइवर ने सिग्नल को ओवरशूट किया। सियालदह डिवीज़नल रेलवे मैनेजर (DRM) दीपक निगम ने कहा कि एक्सप्रेस ट्रेन से आने वाले यात्रियों को गाइड करने के लिए इंतज़ाम किए गए हैं। DRM दीपक निगम ने कहा, "हमने यात्रियों से उनकी स्थिति के बारे में पूछा है। डॉक्टर की टीम और RPF की टीम भी मौके पर है। हमारे पास एंबुलेंस भी स्टैंडबाय पर हैं, अगर ज़रूरत पड़ी तो हम उनका इस्तेमाल करेंगे। यात्रियों को गाइड करने के लिए मेडिकल बूथ भी मौजूद हैं।"

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×