For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गुना में ट्रेनिंग प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, महिला पायलट घायल

07:12 PM Mar 06, 2024 IST | Jivesh Mishra
गुना में ट्रेनिंग प्लेन दुर्घटनाग्रस्त  महिला पायलट घायल

Training Plane Crashes: मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक ट्रेनिंग प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान की महिला पायलट घायल हुई हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब तकनीकी खराबी के चलते प्लेन को गुना हवाई पट्टी पर उतारने की कोशिश हो रही थी।

Highlights:

  • मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक ट्रेनिंग प्लेन दुर्घटनाग्रस्त 
  • लैंडिंग के दौरान विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त
  • विमान दुर्घटना में महिला पायलट घायल

लैंडिंग के दौरान विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

बताया गया है कि इस प्लेन ने सागर की हवाई पट्टी से उड़ान भरी। इसे महिला प्रशिक्षु पायलट चला रही थीं। बताया जा रहा है कि प्लेन में तकनीकी गड़बड़ी आने पर प्रशिक्षु महिला पायलट ने विमान को गुना की हवाई पट्टी पर उतारने की अनुमति मांगी। लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में महिला घायल हुई है। विमान के हवाई पट्टी पर उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त होने पर वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
×