एयरपोर्ट पर यह महिला प्रेगनेंट बनकर पहुंची, कपड़ों के अंदर छुपाया लैपटॉप और 4kg सामान
एक्स्ट्रा बैगेज कैरी करने के लिए एयरपोर्ट पर बहुत ज्यादा चार्ज देना पड़ता है। ज्यादा चार्ज देने से कई बार यात्री अजीबोगरीब तरीके अपनाते हैं।
08:59 AM Oct 30, 2019 IST | Desk Team
एक्स्ट्रा बैगेज कैरी करने के लिए एयरपोर्ट पर बहुत ज्यादा चार्ज देना पड़ता है। ज्यादा चार्ज देने से कई बार यात्री अजीबोगरीब तरीके अपनाते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले एक महिला की तस्वीरें बहुत सुर्खियों में छाई थीं। विमान में 2.5 किलो कपड़े पहनकर यह महिला चढ़ गई थी। अब ऐसी ही एक दूसरी महिला की हरकत सामने आई है।
Advertisement
पहले वाली महिला से तो यह और भी तेज निकली। यह महिला प्रेग्नेंट बन गई ताकी वह बैगेज फीस देने से बच जाए। इस महिला ने लैपटॉप और 4 किलो का दूसरा सामान अपने कपड़ों के अंदर रख लिया। ऐसा इसने इसलिए किया ताकि वह प्रेग्नेंट लग सके।
अपने टिप्स शेयर किए इंस्टाग्राम पर
बता दें कि इस महिला का नाम रेबेका एंड्रयूज हैं और यह एक ट्रेवल राइटर हैं। रेबेका ने ही यह महान काम किया है। अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक वीडियो रेबेका ने शेयर किया जिसमें उन्होंने एक्ट्रा बैगेज फीस देने से बचने के लिए कई टिप्स बताए।
सामान पहले रखा जंपसूट में उसके बाद टॉप पहन लिया
रेबेका के इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लैपटॉप और बाकी गैजेट्स की तारों को घुमाकर पहले रखती हैं। साथ ही उन्होंने अपने जंपसूट के अंदर कुछ कपड़े भी लपेट कर रखे। रेबेका ने अपने जंपसूट के अंदर पहले लैपटॉप रखा फिर उसके आगे कपड़े और बाकी चीजें रखीं।
उसके बाद रेबेका ने ढीला-ढाला सा टॉप पहन लिया। जंपसूट के अंदर सारा सामान उन्होंने अपने पेट के हिस्से में रखा। ऐसे सामान रख कर वह बिल्कुल एक प्रेग्नेंट महिला की तरह लग रही थीं।
रेबेका से हो गई बस यह गलती
प्रेग्नेंट महिलाओं को ज्यादा सामान में कई विमान कंपनियां छूट दे देती हैं। इसी का लाभ रेबेका उठा रहीं थीं। अपनी वीडियो में रेबेका ने बताया कि यह तरीका उन्हें काम नहीं आ पाया। उन्होंने कहा कि, मैं आराम से सीधी चाल में चल रही थी यही मुझसे गलती हो गई। टिप्स यही देती हूं कि थोड़ा पीछे अपने कंधों का रखकर चलें। ताकि आप प्रेग्नेंट महिला लगें।
मैं पकड़ी गई..
वीडियो में आगे रेबेका ने कहा, एकमात्र यही मुझसे गलती हो गई। एयरपोर्ट पर सारे ही कर्मचारियों ने मेरा बहुत अच्छे से ख्याल रखा। मेरे बैग का वजन उन्होंने किया और मुझे मुस्कुराकर भी देखा। लेकिन मैं जैसे ही आगे की तरफ बढ़ी तो मेरा टिकट नीचे गिर गया जिसके बाद जोर की आवाज मेरे मुंह से निकल गई।
जिसके बाद सब मुझे देखना शुरु हो गए। नीचे की तरफ जैसे ही मैं टिकट के लिए झुकी लैपटॉप के बैग का किनारा मेरे कपड़ों में एक स्टाफ को दिखाई दे गया जिसकी वजह से मैं पकड़ी गई।
Advertisement