Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Trendy Saree Design : नई नवेली दुल्हन के लिए बेस्ट हैं ये स्टाइलिश साड़ियां, मिलेगा खूबसूरत लुक

05:29 AM Dec 10, 2024 IST | Priya Mishra

Advertisement

साड़ी एक भारतीय परिधान है, जिसे हर महिला पहनना पसंद करती है। खासतौर पर अगर बात की जाए उन लड़कियों की, जिनकी नई-नई शादी हुई है, वो काफी शौक से साड़ी पहनती हैं।

ज्यादातर लड़कियों को साड़ी पहनकर सजना और संवरना काफी अच्छा लगता है। यदि आपकी भी शादी होने वाली है तो आपके पास साड़ियों की कुछ डिजाइन तो बिल्कुल रहनी चाहिए।

इन साड़ियों की डिजाइन को आप शादी से लेकर पार्टी तक आसानी से पहन सकते हैं।

ऑर्गेंजा साड़ी

ऑर्गेंजा साड़ी हल्की, शीयर और शिफॉन जैसी फेब्रिक से बनी होती है, जो बहुत ही खूबसूरत होती है। इसमें कढ़ाई या जरी का काम भी हो सकता है, जिससे यह और भी आकर्षक बनती है।

बांधनी साड़ी

बांधनी साड़ी गुजरात और राजस्थान की पारंपरिक साड़ी है। दुल्हन के लिए यह साड़ी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसकी रंग-बिरंगे पैटर्न दुल्हन को एक आकर्षक लुक देते हैं।

टिशू सिल्क साड़ी

टिशू सिल्क साड़ी में रेशमी धागे के साथ कुछ महीन धातु के धागे भी मिलाए जाते हैं। यह साड़ी हल्की होती है, लेकिन चमकदार होती है, जो किसी भी समारोह में दुल्हन को खास बनाती है।

ड्रेप्ड साड़ी

ड्रेप्ड साड़ी पारंपरिक साड़ी की तरह पहनी जाती है, लेकिन इसमें साड़ी को एक विशेष तरीके से ड्रेप्ड किया जाता है जिससे यह अधिक मॉडर्न और स्टाइलिश दिखती है।

रेड साड़ी

दुल्हन खास तौर पर अपनी शादी के फंक्शन में लाल रंग के कपड़े पहनना चाहती है। आप अलग-अलग डिजाइन के साथ इस रंग को ट्राई कर सकती है।

कांजीवरम सिल्क

यह पारंपरिक साड़ी है, जो रेशमी और सोने के धागे से बनी होती है। इसमें भारी कढ़ाई और जटिल डिजाइन होते हैं। अगर शादी के बाद आप कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहन सकती हैं।

Advertisement
Next Article