Trump-Putin Summit: पहले राउंड में बाजी मार गए पुतिन के 5 खास चेहरे
Trump-Putin Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अलास्का में हुई बहुचर्चित बैठक से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह बातचीत किसी ठोस समझौते के बिना ही खत्म हो गई। तीन घंटे तक दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत चली, लेकिन जब वे बाहर आए, तो प्रेस कॉन्फ्रेंस महज 12 मिनट की रही। इस दौरान ट्रंप ने सिर्फ 3 मिनट 20 सेकंड तक बात की, जिससे उनकी तैयारी पर सवाल उठे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसके उलट, पुतिन काफी आत्मविश्वास में दिखे। उनके इस कॉन्फिडेंस के पीछे थी उनकी मजबूत और अनुभवी डेलीगेशन टीम, जिसमें पांच बड़े चेहरे शामिल थे। ये सभी लोग अपनी-अपनी फील्ड के माहिर और पुतिन के भरोसेमंद माने जाते हैं।
Trump-Putin Summit:
1. सर्गेई लावरोव- Sergey Lavrov

सर्गेई लावरोव, जो 2004 से रूस के विदेश मंत्री हैं, पुतिन की विदेश नीति की रीढ़ माने जाते हैं। 1950 में जन्मे लावरोव कूटनीति में बेहद सख्त और बेबाक माने जाते हैं। यूक्रेन युद्ध को पश्चिमी देशों की साजिश बताने की रणनीति उन्होंने ही तैयार की थी।
2. किरिल दिमित्रिएव-Kirill Dmitriev

किरिल दिमित्रिएव, जो रूस के सॉवरेन वेल्थ फंड (RDIF) के प्रमुख हैं, पुतिन के भरोसेमंद आर्थिक रणनीतिकार हैं। पश्चिमी देशों की पाबंदियों के बावजूद रूस की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में इनका बड़ा हाथ रहा है। स्टैनफोर्ड से पढ़े दिमित्रिएव अब रूस के विदेशी निवेश को बढ़ावा देने में जुटे हैं।
3. आंद्रे बेलोउसॉव-André Belousov

2024 में रक्षा मंत्री बने आंद्रे बेलोउसॉव पहले एक जाने-माने अर्थशास्त्री थे। पुतिन ने उन्हें इसलिए इस पद पर नियुक्त किया ताकि रूस की युद्ध व्यवस्था में आर्थिक अनुशासन और कुशल प्रबंधन लाया जा सके। वे पहले आर्थिक सलाहकार और उप-प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
4. एंटोन सिलुआनोव-Anton Siluanov

एंटोन सिलुआनोव 2011 से रूस के वित्त मंत्री हैं। युद्ध के समय भी देश की अर्थव्यवस्था को संतुलित रखना इनकी सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। बजट पर नियंत्रण और योजनाओं के लिए फंडिंग सुनिश्चित करना इनकी खासियत है।
5. यूरी उशाकोव-Yuri Ushakov

78 वर्षीय यूरी उशाकोव को रूस की परदे के पीछे की कूटनीति का मास्टर कहा जाता है। वे अमेरिका में रूस के राजदूत रह चुके हैं और 2012 से पुतिन के सलाहकार हैं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर रूस की छवि गढ़ने में इनकी भूमिका अहम होती है। वे मुलाकातों की स्क्रिप्ट तैयार करते हैं और बातचीत का एजेंडा तय करते हैं।
ये भी पढ़ें:-Trump-Putin Meeting: अगली बार मॉस्को में…पुतिन ने ट्रंप के साथ अगली बैठक का दिया प्रस्ताव

Join Channel