Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चुनाव के बाद ट्रंप के आचरण की इतिहास में निर्मम व्याख्या होगी : निक्की हेली

भारतीय अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण से उनके समर्थकों के कैपिटल (संसद भवन) पर हमला करने के लिए भड़कने का दावा करते हुए इसकी निंदा की कहा कि चुनाव बाद उनके आचरण की ‘इतिहास में निर्मम व्याख्या होगी।’’

03:37 PM Jan 09, 2021 IST | Desk Team

हेली ने रिपब्लिकन राष्ट्रीय समिति की शुक्रवार को फ्लोरिडा में हुई एक बैठक में कहा, ‘‘हम अपने अहम मतभेदों के बारे में चर्चा कर सकते हैं, और हमें ऐसा करना चाहिए, लेकिन हमें अमेरिका की जनता को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करना बंद करना चाहिए— और इस रिपब्लिकन पार्टी को आगे का रास्ता दिखाना चाहिए।’’ 
अमेरिका के कई मीडिया संस्थानों ने शुक्रवार के हेली के भाषण के अंशों को प्रकाशित किया है। ‘पोलिटिको’ ने सबसे पहले उनकी टिप्पणी प्रकाशित की थी। हेली ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप ने हर बार सही शब्दों का चयन नहीं किया। ‘चारलोटेजविले’ में उनकी बात गलत थी, और मैंने उनसे उस वक्त भी यह कहा था। कल भी उन्होंने गलत बात कही और ये महज शब्द नहीं हैं। चुनाव के दिन से उनके आचरण की इतिहास निर्मम व्याख्या करेगा।’’ 
उन्होंने कहा,‘‘ हम इस बारे में दबे स्वर में बात कर सकते हैं, हम इस बारे में शिकायत कर सकते हैं, हम इसके लिए एक दूसरे को दोषी ठहरा सकते हैं या हम इस बारे में कुछ कर भी सकते हैं। अगर आप मुझसे पूछेंगे तो राजनीति में शिकायत करने जैसा कुछ नहीं होता।’’ 

विश्व स्वास्थ्य संगठन का बयान- अमीर देश गरीब देशों को कोरोना वैक्सीन आपूर्ति में करें मदद

Advertisement
Next Article