W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सिक्किम त्रिपक्षीय समझौते के हस्ताक्षरकर्ता टी टी लेप्चा का निधन , CM प्रेम सिंह तमांग ने जताया दुःख

वर्ष 1973 के ऐतिहासिक सिक्किम त्रिपक्षीय समझौते के हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक टी टी लेप्चा का बुधवार को उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

03:00 AM Jun 02, 2022 IST | Shera Rajput

वर्ष 1973 के ऐतिहासिक सिक्किम त्रिपक्षीय समझौते के हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक टी टी लेप्चा का बुधवार को उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

सिक्किम त्रिपक्षीय समझौते के हस्ताक्षरकर्ता टी टी लेप्चा का निधन   cm  प्रेम सिंह तमांग ने जताया दुःख
Advertisement
वर्ष 1973 के ऐतिहासिक सिक्किम त्रिपक्षीय समझौते के हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक टी टी लेप्चा का बुधवार को उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।
Advertisement
वह लाचेन मंगशिला निर्वाचन क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए थे।
Advertisement
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
Advertisement
उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा ‘मैं पूर्व विधायक के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। शोक संतप्त परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।’
यह वर्ष उस साल आठ मई को हुए त्रिपक्षीय समझौते का स्वर्ण जयंती वर्ष है। भारत सरकार, सिक्किम के तत्कालीन चोग्याल साम्राज्य और तीन राजनीतिक दलों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
समझौते के आधार पर सिक्किम का 26 अप्रैल, 1975 को भारत में विलय हुआ था।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×