इस शख्स ने बीच सड़क पर किया कुत्ते के साथ डांस, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह वीडियो टर्की के एक शख्स का है जो बीच सड़क पर एक कुत्ते के साथ आधी रात को डांस करता हुए दिखाई दे रहा है।
09:04 AM Oct 16, 2019 IST | Desk Team
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह वीडियो टर्की के एक शख्स का है जो बीच सड़क पर एक कुत्ते के साथ आधी रात को डांस करता हुए दिखाई दे रहा है। कुत्ते के साथ इस शख्स का डांस वहां पर मौजूद एक सीसीटीवी में कैद हो गया।
Advertisement
शख्स के डांस को सोशल मीडिया पर यूजर्स को अच्छा लग रहा है और तारीफ कर रहे हैं। दरअसल शख्स अपने घर जाने के लिए आधी रात को इस सड़क से जा रहा था तभी उसे एक स्ट्रीट डॉग दिखा उसके बाद शख्स ने कुत्ते के साथ डांस करना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं शख्स ने डांस कराने की कोशिश कुत्ते को भी की।
यहां देखें ये वायरल वीडियो
खबरों की मानें तो मेटिन केन सेनर नाम वीडियो में दिखाई दे रहा इस शख्स का बताया जा रहा है। बीते 12 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट किया था। इस वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट सेंसशन मेटिन ही बन गए।
लगभग 1 मिनियन से ज्यादा व्यूज इस वीडियो को मिल गए हैं। 71 हजार लाइक्स और 5 हजार रि-ट्वीट्स इस वीडियो को अब तक मिल गए हैं।
इंस्टाग्राम और रेडिट सोशल साइटस पर भी इस वीडियो को साझा किया गया है। इस वीडियो पर कए यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, कुत्ता भी सोच रहा होगा कि ये अचानक क्या हो गया। लेकिन मजा बहुत आ रहा है।
Advertisement