टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

BJP कार्यालय पर चलवा दो बुलडोजर.... देश में रुक जाएंगे दंगे, AAP नेता विनय मिश्रा ने साधा निशाना

आप के राजस्थान प्रभारी और दिल्ली में द्वारिका से विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पर बुलडोजर चलवा दो, देश भर में दंगे खुद-ब-खुद बंद हो जाएंगे।

05:22 PM May 01, 2022 IST | Desk Team

आप के राजस्थान प्रभारी और दिल्ली में द्वारिका से विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पर बुलडोजर चलवा दो, देश भर में दंगे खुद-ब-खुद बंद हो जाएंगे।

आम आदमी पार्टी (आप) के राजस्थान प्रभारी और दिल्ली में द्वारिका से विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यालय पर बुलडोजर चलवा दो, देश भर में दंगे खुद-ब-खुद बंद हो जाएंगे। मिश्रा ने आज संवाद यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दंगों की देश में राजनीति भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय से शुरू होती है। भाजपा को दंगों और धर्म की राजनीति के अलावा कुछ करना नहीं आता। उन्होंने कहा कि देश की संसद के पटल पर भी आ चुका है कि भाजपा के राज में अब तक 3 हजार 400 छोटे बड़े दंगे हुए हैं। भाजपा देश में जहां भी सत्ता में आती या इसके बड़े नेता जाते हैं, वहां दंगे और दंगों की राजनीति शुरू हो जाती है।
AAP नेता विनय मिश्रा ने साधा भाजपा पर निशाना 
पंजाब के पटियाला में हुए धार्मिक-हिंसक टकराव और उपद्रव के संदर्भ में मिश्रा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पर तत्काल सख्त कार्रवाई आरंभ की। शुरुआती तौर पर जो लोग इसके लिए जिम्मेवार पाए गए, उन प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को हटाया गया। राज्य सरकार जांच करवा रही है। जांच में स्पष्ट हो जाएगा कि इसके पीछे कौन लोग थे और उनकी क्या साजिश थी। कुछ इंतजार कीजिए।
भाजपा पर कड़ा प्रहार जारी रखते हुए विनय मिश्रा ने कहा कि इस पार्टी के नेता देश की महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट, स्वास्थ्य, शिक्षा और पानी के मुद्दों पर कभी बात नहीं करते। उनसे जब भी इन मुद्दों पर कोई बात करता है तो जवाब में धार्मिकता उन्माद की ही बातें सुनने को मिलती हैं। यही इस पार्टी का चाल और चरित्र है।
AAP ने दिल्ली में किया विकास 
उन्होंने कहा कि इसके विपरीत आम आदमी की नई दिल्ली में 3 बार बनी सरकार के दौरान हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए मिश्रा ने कहा कि आज देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और दूसरे दलों के नेता ही नहीं विश्व के कई देशों के लोग दिल्ली सरकार के स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिक सहित अनेक प्रकार के किए गए कायापलट को देखने के लिए आते हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article