UPSC Result 2025 के टॉप टेन में यूपी के दो बच्चे शामिल, जानें कौन है ये दोनों
यूपी के दो बच्चों ने UPSC 2025 में मारी बाजी, टॉप 10 में बनाई जगह
UPSC ने 2024 के परिणाम जारी किए, जिसमें यूपी के दो बच्चों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। प्रयागराज की शक्ति दुबे और कनौज के मयंक त्रिपाठी ने इस कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। कुल 1009 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जिनमें 335 सामान्य, 109 ईडब्ल्यूएस, 318 ओबीसी, 160 एससी और 87 एसटी श्रेणियों से हैं।
UPSC ने आज मंगलवार को साल 2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं। यूपी के दो बच्चे ने टॉप 10 में जगह बनाया है। इसमें एक प्रयागराज की शक्ति दुबे का नाम शामिल है तो दूसरा बच्चा मयंक त्रिपाठी हैं, जो कनौज का रहने वाला हैं। बता दें कि इस कठिन एग्जाम में विभिन्न श्रेणियों से कुल 1009 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिनमें 335 सामान्य, 109 ईडब्ल्यूएस, 318 ओबीसी, 160 एससी और 87 एसटी अभ्यर्थी शामिल हैं।
प्रयागराज और कनौज आगे
बता दें कि इस बार टॉप 10 में जगह बनाने वाले दो बच्चे यूपी के रहने वाले हैं। पहला स्थान शक्ति दुबे, जो प्रयागराज की रहने वाली हैं। फ़िलहाल वो दिल्ली में रह रही हैं। दूसरा बच्चा कनौज का रहने वाला है जिसका पंकज त्रिपाठी है, जो 10वें स्थान पर है। ऐसे में यूपी के लिए यह गौरवपूर्ण बात है।
जानिए कौन हैं शक्ति दुबे
शक्ति दुबे अब अफसर बिटिया बनकर अपने परिवार और अपने शहर का नाम रौशन करने के लिए तैयार हैं। आज UPSC का रिजल्ट आया, जिसमें शक्ति देशभर में पहला स्थान पाई। ऐसे में सबके अंदर यह इक्षा होगी कि शक्ति कहा की रहने वाली हैं, कहां से उन्होंने पढाई कि. ऐसे में चलिए बताते हैं। शक्ति दुबे यूपी के प्रयागराज की रहने वाली हैं। फिलहाल वह दिल्ली में रहती है। इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद शक्ति ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। 2016 में उन्होंने बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा करने के लिए बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया।
कौन हैं मयंक त्रिपाठी?
मयंक त्रिपाठी कनौज के रहने वाले हैं। हालांकि उन्होंने दिल्ली के हिंदू कॉलेज से पढाई की हैं। मयंक त्रिपाठी ने साल 2023 में भी संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण की थी। मौजूदा समय में वो भारतीय राजस्व सेवा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले त्रिपाठी यूपी लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण हुए साल 2022 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत थे।
कौन है Shakti Dubey जिसने UPSC में लहराया परचम