Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर दो वकीलों ने शपथ ली'

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने रविवार को वकील अंशुमान पांडे और खातिम रजा को न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

01:44 AM Jun 06, 2022 IST | Desk Team

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने रविवार को वकील अंशुमान पांडे और खातिम रजा को न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने रविवार को वकील अंशुमान पांडे और खातिम रजा को न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने पहली बार 23 सितंबर, 2021 को उनकी नियुक्ति की सिफारिश की थी। हालांकि, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति को अधिसूचित किया था।
Advertisement
इससे पहले, कानून मंत्रालय ने एक जून को उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में सात न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति को अधिसूचित किया था। तीन दिन में कुल नौ न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ, उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल स्वीकृत संख्या 53 है।
 
Advertisement
Next Article