कई राज्यों में हजारों लोगों से 42,000 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार
कई राज्यों में पोंजी घोटाले के जरिये अच्छा रिटर्न देने का वादा कर हजारों लोगों से करीब 42,000 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
12:11 AM Sep 12, 2020 IST | Shera Rajput
कई राज्यों में पोंजी घोटाले के जरिये अच्छा रिटर्न देने का वादा कर हजारों लोगों से करीब 42,000 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश की मैसर्स गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड नामक निजी कंपनी के निदेशकों संजय भाटी और राजेश भारद्वाज के रूप में की गई है। उन्हें दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि उनकी कंपनी उत्तर प्रदेश के गौतम बौद्ध नगर में पंजीकृत थी।
कई पीड़ितों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिन्होंने आरोप लगाया था कि भाटी की कंपनी ने उन्हें धोखा दिया है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (ईओडब्ल्यू) डॉ. ओपी मिश्रा ने दोनों के काम करने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया कि किसी तरह से आरोपी पीड़ितों को जाल में फंसाते थे।
Advertisement
Advertisement