Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल समेत समाजवादी पार्टी के 2 विधायकों ने दिया पार्टी से इस्तीफा

भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए नितिन अग्रवाल समेत समाजवादी पार्टी के दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है।

02:52 AM Jan 20, 2022 IST | Shera Rajput

भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए नितिन अग्रवाल समेत समाजवादी पार्टी के दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए नितिन अग्रवाल समेत समाजवादी पार्टी के दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। 
Advertisement
हरदोई सदर सीट से सपा विधायक नितिन अग्रवाल और शाहजहांपुर की जलालाबाद सीट से सपा के ही विधायक शरद वीर सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। 
नितिन ने विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से भी बुधवार को दिया इस्तीफा 
नितिन ने विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से भी बुधवार को इस्तीफा दे दिया। इस सिलसिले में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे इस्तीफे में कहा है कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं। 
नितिन के पिता नरेश अग्रवाल 2018 में भाजपा में हो गए थे शामिल 
नितिन 2017 के विधानसभा चुनाव में हरदोई सदर सीट से सपा के विधायक चुने गए थे। उनके पिता पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल 2018 में भाजपा में शामिल हो गए थे। उसके बाद से ही नितिन भी बागी हो गए थे। 
नितिन को पिछले साल अक्टूबर में प्रदेश की भाजपा सरकार की मदद से विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया था। उस वक्त उन्होंने सपा से त्यागपत्र नहीं दिया था। 
विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर हरदोई सदर सीट से चुनाव लड़ने की संभावना
भाजपा की जन विश्वास रैली के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मंच साझा कर चुके नितिन अग्रवाल के प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर हरदोई सदर सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है। 
इस बीच, शरद वीर सिंह ने इस बार अपना टिकट कटने से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 
अखिलेश यादव की अगुवाई वाली सपा पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की नीतियों से भटक गई – सिंह
सोशल मीडिया पर वायरल अपने त्यागपत्र में सिंह ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की अगुवाई वाली सपा पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की नीतियों से भटक गई है। 
सपा विधायक शरद वीर सिंह ने बताया कि उनका टिकट काटकर नीरज मौर्य को दे दिया गया है, इसलिए उन्होंने सपा से इस्तीफा दे दिया है। 
भाजपा में जाने की चर्चाओं के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि उन्होंने अभी भाजपा की सदस्यता नहीं ली है लेकिन टिकट के लिए आवेदन जरूर किया है। अगर उन्हें पार्टी टिकट देती है तो वह चुनाव लड़ेंगे, अन्यथा जिसे भी भाजपा का टिकट मिलेगा, उसे चुनाव में मदद करेंगे। 
उन्होंने बताया ‘हमारा लक्ष्य समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नीरज मौर्य को किसी भी कीमत पर हराना है। हमारे समर्थकों का भी यही सुझाव है।’ 
सिंह ने 1995 में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी
सिंह ने त्यागपत्र में कहा ‘मैंने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की नीतियों से प्रभावित होकर 1995 में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी और 1996 से लगातार जलालाबाद क्षेत्र में सेवा कर रहा हूं, परंतु अब आपके (अखिलेश यादव) नेतृत्व में समाजवादी पार्टी नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की नीतियों से भटक गई है।’ 
उन्होंने पत्र में कहा ‘आप द्वारा मेरा टिकट काटकर एक ऐसे प्रत्याशी (नीरज मौर्य) को दिया गया है जिसने बसपा (बहुजन समाज पार्टी) के कार्यकाल में धन कमाने के लिए व्यापारियों एवं समाज के सभी वर्गों पर अत्याचार किया था इसीलिए मैं आप के निर्णय से आहत होकर सपा की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।’ 
जलालाबाद विधानसभा सीट से इस बार विधायक शरद वीर सिंह का टिकट काटकर नीरज मौर्य को दिया 
गौरतलब है कि सपा ने शाहजहांपुर की जलालाबाद विधानसभा सीट से इस बार विधायक शरद वीर सिंह का टिकट काटकर नीरज मौर्य को दिया है। मौर्य को हाल में भाजपा छोड़कर आए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का करीबी माना जाता है।
Advertisement
Next Article