For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi Metro में फिर भिड़ी 2 महिलाएं, जमकर हुई हाथापाई

11:40 AM Feb 25, 2024 IST | Pratibha
delhi metro में फिर भिड़ी 2 महिलाएं  जमकर हुई हाथापाई
DMRC Fight Two Women

DMRC Fight Two Women: पिछले कुछ दिनों से DMRC की लगातार चेतावनी से बाद भी दिल्ली मेट्रो में बवाल, लड़ाई झगड़ा, नाच गाना रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर आप (DMRC Fight Two Women) लगातार ऐसे से वाकिफ भी होंगे। फिलहाल इन दिनों एक और वीडियो सामने आया है। दो महिलाओं को भिड़ते हुए देखा जा सकता है।

DMRC Fight Two Women
DMRC Fight Two Women

सीट को लेकर हुई थी बहस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दिल्ली मेट्रो के वीडियो में सफर कर रही दो महिलाओं के बीच सीट को लेकर बहस हो गई। इस बहस ने धीरे-धीरे (DMRC Fight Two Women) मारपीट का रूप ले लिया। एक ने दूसरी को बहस के बीच धक्का दिया तो उसने जवाब में पहली लड़की के सिर पर थप्पड़ जड़ा और टांग अड़ाकर गिराने की कोशिश की।

Courtsey : वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @unfilterdelhi  नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

दूसरी लड़की ने सरेआम दी फाड़ने की धमकी

वहीं पहली लड़की भी पलटकर मारने की कोशिश करती है और कहती है- तू जानती है मैं कौन हूं? इतना फोड़ूगी न, मैं एक सिंगर हूं। इसके साथ ही वह फोन में नंबर मिलाकर जल्दी ही सबक सिखाने की धमकी देती है। हालांकि ये वीडियो कब का है ये तो नहीं (DMRC Fight Two Women) कहा जा सकता लेकिन इन दिनों वायरल हो रहा है। वीडियो में अजीब ये है कि दोनों में से किसी को भी पास खड़ी भीड़ रोकने की कोशिश नहीं कर रही बल्कि सभी लोग उनका वीडियो बना रहे हैं।

DMRC Fight Two Women
DMRC Fight Two Women

जूते से नहीं बेल्ट ले मारो

बता दें कि मेट्रो में होने वाली घटनाओं के वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। बीते दिनों भी मेट्रो का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दो महिलाओं के बीच सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद एक महिला दूसरी महिला पर तेज आवाज (DMRC Fight Two Women) में चिल्लाने लगी और अपशब्द कहने लगी। इस दौरान अपशब्द बोल रही महिला की बातें सुनकर दूसरी महिला को भी गुस्सा आ जाता है। वह कहती है कि मैं जूते से मारूंगी। इसके जवाब में महिला ने कहा, 'जूते से नहीं, बेल्ट से मारो, गोली मारो। जूते का जमाना गया, गोली का जमाना है, किस जमाने में जी रही हो।'

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×